फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गलत बगदादी को ईमेल कर रहे हैं भारतीय'

Thu, 23 Jun 2016 02:04 PM IST
सलमान रावी/बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
विज्ञापन
इयाद अल बगदादी
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी का मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन पर निशाना, भारत का एक साथ 20 सेटेलाइट को अंतरिक्ष में छोड़ना और ब्रिटेन में हो रहे जनमत संग्रह की खबरों की दिल्ली से प्रकाशित लगभग सभी अखबारों में चर्चा है। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में एक दिलचस्प खबर है जिसके मुताबिक "चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ने के इच्छुक भारतीय युवक 'गलत बगदादी' को ईमेल भेज रहे हैं।" लेबनान में जन्मे 'अरब स्प्रिंग' के कार्यकर्ता इयाद अल बगदादी ने अब नार्वे मे राजनीतिक शरण ले रखी है।

लोग उन्हें आईएस के नेता अबु बक्र अल बगदादी समझकर मेल पर मेल भेज रहे हैं और इस्लामिक स्टेट से जुड़ने के तरीके पूछ रहे हैं। इयाद अल-बगदादी ने एक ट्वीट कर कहा है कि इनमें बहुत सारे लोग भारत से हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में पूछा है- "कोई बताये कि इस्लामिक स्टेट से जुड़ने की इच्छा रखने वाले इन लोगों की मैं किससे शिकायत करूं?"
विज्ञापन
विज्ञापन


(Published by Abhishek)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें