फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में फंसे भारतीयों की जांच के लिए लैब को नहीं मिली मंजूरी

Fri, 13 Mar 2020 05:32 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत से कई वैज्ञानिकों की टीम पहुंच चुकी है ईरान
ईरान में जांच के बाद निगेटिव मिलने पर ही भारतीयों को वापस लाने की है योजना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में तैनात भारतीय वैज्ञानिक वहां फंसे भारतीय नागरिकों की नोवल कोरोना वायरस की जांच के लिए एक अस्थाई प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए ईरानी अधिकारियों से अनुमति मांग रहे हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


लगभग 1200 भारतीयों के नमूनों को प्रयोगशाला परीक्षणों के लिए ईरान से भारत लाया गया है और जांच की जा रही है कि क्या वे वायरस से संक्रमित हैं या नहीं। पुणे स्थित आईसीएमआर-एनआईवी के चार वैज्ञानिक तेहरान में फंसे हुए भारतीयों के नमूने ले रहे हैं। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कहा है कि वे वहां अस्थाई प्रयोगशालाएं स्थापित नहीं कर पा रहे है, क्योंकि अधिकारियों का कहना है कि वह उन्हें सुरक्षा नहीं प्रदान कर पाएंगे। चारों वैज्ञानिक अभी भी तेहरान में मौजूद हैं और लोगों के नमूनों को एकत्रित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कुछ ही दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया था कि ईरान में फंसे लोगों को वापस बुलाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम भेजी जा रही है। ये वैज्ञानिक वहां पहले लोगों की जांच करेंगे। रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद उन्हें वापस लाया जाएगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीयों की जांच के लिए वैज्ञानिक वहां अस्थायी लैब स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते नमूनों को भारत लाना पड़ रहा है। चारों वैज्ञानिक अभी भी तेहरान में मौजूद हैं और लोगों के नमूनों को एकत्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें