फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कम सफर कर रहे यात्री, 400 करोड़ घटी कमाई

Mon, 27 Jan 2020 10:13 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोहरे के कारण रेलवे की 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश के लोग शायद रेल से यात्रा करना कम पसंद कर रहे हैं। इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में रेलवे की यात्री किराए से कमाई 400 करोड़ रुपये घट गई है। हालांकि माल भाड़े से रेलवे की कमाई 2800 करोड़ रुपये बढ़ी है।

विज्ञापन


दूसरी तिमाही में भी भारतीय रेल को घाटा हुआ था और पहली तिमाही की तुलना में उसकी आय 155 करोड़ रुपये घट गई थी। मध्य प्रदेश के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्र शेखर गौड़ ने आरटीआई के तहत यह जानकारी हासिल की है।

वित्त वर्ष 2019-20 में भारतीय रेल को पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में यात्री किराए से 13,398.92 करोड़ रुपये की आय हुई थी। मगर दूसरी तिमाही (जुलाई -सितंबर) में यह कमाई घटकर 13,243.81 करोड़ रुपये रह गई। तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में यात्री किराये से कमाई और गिरकर 12,844.37 करोड़ रुपये रह गई।

माल भाड़े से बढ़ी कमाई :

हालांकि एक अच्छी बात यह है कि माल भाड़े से भारतीय रेल को फायदा हुआ है। पहली तिमाही में 29,066.92 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, लेकिन दूसरी तिमाही में इसमें कमी आई और यह 25,165.13 करोड़ रुपये तक रह गई। मगर तीसरी तिमाही में माल भाड़े से आमदनी में मजबूत सुधार हुआ और यह बढ़कर 28,032.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें