फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफीः रवि यादव ने हासिल की खास उपलब्धि, प्रथम श्रेणी मैच के पहले ही ओवर में ली हैट्रिक 

Mon, 27 Jan 2020 09:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रवि यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के पहले ही दिन में मध्य प्रदेश के रवि यादव ने अपने करियर के पहले ही प्रथम श्रेणी मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर बेहद खास उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन


इंदौर में इस मुकाबले के पहले दिन मध्य प्रदेश ने यश दुबे (70) के अर्धशतक की मदद से 230 रन बनाए। इसके बाद रवि ने यूपी की पारी में शुरुआती तीन झटके दिए और उसका स्कोर दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 22 रन रहा।

33 साल के इस बाए हाथ के तेज गेंदबाज ने पारी के सातवें ओवर की तीसरी गेंद से अपना कमाल दिखाया और आर्यन जुयाल (13) को विकेट के पीछे कैच कराया। इसके बाद उन्होंने यूपी के कप्तान अंकित राजपूत (0) को बोल्ड किया। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने समीर रिजवी (0) को बोल्ड कर यूपी का तीसरा विकेट झटक लिया। 
विज्ञापन


महज 15 रन के स्कोर पर उत्तर प्रदेश का तीन विकेट गिर चुका था। दिन का खेल समाप्त होने तक यूपी ने 3 विकेट पर 22 रन बना लिए। स्टंप्स के समय अलमस शौकत दो और अक्षदीप नाथ छह रन बनाकर क्रीज पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें