फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बाद रेलवे ने मेन्यू में किया बदलाव, फिर से शामिल किए गए केरल के पारंपरिक पकवान

Wed, 22 Jan 2020 09:56 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
भारतीय रेवले
विज्ञापन

केरल के रहने वाले अब रेल यात्रा के दौरान फिर से राज्य के पारंपरिक भोजन अप्पम, अंडा कड़ी, पुत्तू और काडला कड़ी का लुत्फ उठा सकेंगे। रेलवे ने इन्हें अपने मेन्यू में दोबारा से शामिल कर लिया है। इन्हें दोबारा से मेन्यू में शामिल कराने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया में रेलवे के फैसले की जमकर आलोचना करने के साथ ही प्रदर्शन भी किए थे। दरअसल इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने इनकी जगह उत्तर भारत के भोजन कचौड़ी और छोले भटूरे को शामिल किया था।

विज्ञापन


केरल के एर्नाकुलम से सांसद हीबी एडेन ने इसको लेकर रेलवे मंत्री पीयूष गोयल को खत लिखा था। खत में उन्होंने केरल के लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। इस पर आईआरसीटीसी ने उन्हें आश्वस्त किया था कि राज्य में उसके आउटलेट में उन्नीयप्पम और सुखियान स्नैक्स जैसे सभी पकवान मिलेंगे। एडेन ने बताया कि बुधवार को आईआरसीटीसी के अधिकारी उनके घर आए और उन्हें केरल के स्थानीय वेंडर द्वारा दिए जाने वाले पकवानों की सूची सौंपी।

उन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा था कि कुछ व्यंजन जो नाश्ते के लिए मलयाली लोगों के पसंदीदा हैं, उन्हें मेन्यू में शामिल ही नहीं किया गया है। ऐसा बर्ताव दक्षिण भारतीय लोगों के खिलाफ लगता है। विरोध के बाद रेलवे ने मेन्यू में शामिल कर लिया है। केरल के खाने को फिर से मेन्यू में शामिल किए जाने के बाद उन्होंने इस पर खुशी जाहिर की थी। इसके साथ ही उन्होंने खाने की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें