फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Indian Railways: दिल्ली से श्रद्धालु नहीं जा पाएंगे अयोध्या, रेलवे ने 22 जनवरी तक इसलिए रद्द की ये एक्सप्रेस

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 12 Jan 2024 04:39 PM IST

सार

अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या कैंट और आनंद विहार टर्मिनल के बीच की 629 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन करीब 8:20 घंटे में तय करती है। यह इस रूट की सबसे तेज़ ट्रेन है। इस रूट पर चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस को यह दूरी तय करने में 10:55 घंटे, तो कैफियत एक्सप्रेस को 11:15 घंटे लगते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways: Ayodhya-Anand Vihar Vande Bharat Express - फोटो : Agency (File Photo)


अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या कैंट और आनंद विहार टर्मिनल के बीच की 629 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन करीब 8:20 घंटे में तय करती है। यह इस रूट की सबसे तेज़ ट्रेन है। इस रूट पर चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस को यह दूरी तय करने में 10:55 घंटे, तो कैफियत एक्सप्रेस को 11:15 घंटे लगते हैं। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलती है। बुधवार को इसका परिचालन बंद रहता है। इस ट्रेन को बीच में सिर्फ दो स्टेशनों, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ में ठहराव दिया गया है।

आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में आनंद विहार से अयोध्या कैंट का चेयरकार का किराया 1625 रुपये है। एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2965 रुपये है। कानपुर सेंट्रल से अयोध्या कैंट तक का चेयरकार का किराया रेलवे की ओर से 835 रुपये निर्धारित किया गया है। कानपुर सेंट्रल से अयोध्या कैंट का एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1440 रुपए है।

यह ट्रेन का टाइम टेबल

आनंद विहार से अयोध्या कैंट के लिए ट्रेन संख्या 22426 सुबह 06:10 बजे प्रस्थान करती है। 11:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचती है। कानपुर सेंट्रल से यह ट्रेन 11:05 पर रवाना होकर 12:25 बजे लखनऊ स्टेशन पहुंचती है। फिर यहां से 12:30 बजे रवाना होकर ढाई बजे अयोध्या कैंट पहुंचती है। अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल के लिए ट्रेन संख्या 22425 दोपहर 3:20 बजे रवाना होती है। यह ट्रेन 05:15 पर लखनऊ और कानपुर सेंट्रल शाम 6:35 बजे पहुंचती है। 6:40 बजे पर यहां से प्रस्थान करने के बाद आनंद विहार टर्मिनल रात 11:40 बजे पहुंच जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next