फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा और दिवाली पर रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा

Sun, 02 Sep 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों के मौके पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने पनवेल और हजूर साहिब नांदेड़ के बीच 48 साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दुर्गा पूजा, दिवाली और ठंड के मौसम में चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन


भारतीय रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा कि हजूर साहिब नांदेड़ से स्पेशल ट्रेन हर शनिवार शाम 5.30 बजे पनवेल को चलाई जाएगी। यह साप्ताहिक ट्रेन एक सितंबर 2018 से 23 फरवरी 2019 तक चलेगी। इस ट्रेन का पनवेल पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 9 बजे होगा। 

पनवेल से हजूर साहिब नांदेड़ स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर 2018 से 24 फरवरी 2019 तक चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन हर रविवार सुबह 10 बजे पनवेल से चलेगी और इसका हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 5 बजे होगा।  रेलवे के बयान में कहा गया है कि इस स्पेशल ट्रेन में एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी सहित 10 स्लीपर और 8 जनरल क्लास के डब्बे होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें