फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की पटरियों पर दौड़ेंगी तीन ‘चुनावी’ रेल

Fri, 05 Feb 2021 03:16 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • प्रतीक की राजनीति को लेकर नेताजी एक्सप्रेस चली तो अब तीन स्पेशल ट्रेन प्रदेश के ट्रैक पर दौड़ेंगी।
  • 15 फरवरी से दिल्ली-वाराणसी के बीच नहीं चलेगी वंदे भारत, इसकी जगह तेजस दौड़ेगी।
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की पटरियों पर ‘चुनावी’ रेल चलेगी। पिछले दिनों प्रतीक की राजनीति को लेकर नेताजी ट्रेन हावड़ा-कालका के बीच चली तो अब रेलवे ने एक साथ तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन को कोलकाता व उत्तरी बंगाल के बीच चलाने का एलान किया है।

विज्ञापन


साथ ही सस्ते व सुरक्षित परिवहन का लाभ देने का वादा रेल मंत्रालय ने किया है। उधर, रेलवे ने एक अन्य आदेश में दिल्ली-वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी से बंद कर इसकी जगह तेजस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

कोविड काल में कई रूट पर ट्रेनों का आवागमन बंद है। इसी बीच रेलवे ने पश्चिम बंगाल के लिए एक साथ तीन-तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि बंगाल में तीन स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही हैं। इन ट्रेनों से पश्चिमी बंगाल की राजधानी कोलकाता व उत्तरी बंगाल के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इन क्षेत्रों के निवासियों को सस्ते व सुरक्षित परिवहन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 03147/03148 सियालदह-बामनहाट-सियालदह के बीच छह फरवरी से चलेगी। दूसरी ट्रेन सियालदह-अलीपुरद्वार (03149/03150) जंक्शन के लिए आठ फरवरी से चलेगी और तीसरी ट्रेन कोलकाता-हलदीबारी (02261/ 02262) के बीच छह फरवरी से चलेगी। पिछले दिनों ही ऐतिहासिक कालका मेल ट्रेन सुभाष चंद्र बोस के 125वें जन्मदिवस (पराक्रम दिवस) पर नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन के नाम से चलाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें