भारतीय रेल बोर्ड ने अपने कर्मचारियों से प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी एक दिन की सैलरी दान देने की अपील की है। उसने कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार के प्रयासों को समर्थन देने के लिए सभी से मदद करने के लिए कहा है।
बोर्ड ने सभी जनरल मैनेजर क उनसे अपने-अपने जोन के कर्मचारियों से दान के लिए अपील करने को कहा है। बोर्ड ने अपने पत्र में कहा, 'रेलवे के हर एक कर्मचारी से अपील की जानी चाहिए कि वह कम से कम एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर अपना योगदान दे।
बोर्ड ने यह भी कहा कि कोरोनो वायरस देश की सबसे खराब और सबसे अभूतपूर्व आपदा है। इसके खिलाफ जंग में सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए और जो भी स्वेच्छा से दान देना चाहे उनसे एक दिन का वेतन लेना चाहिए।