फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पॉलिटेक्निक छात्र के फिल्मी अंदाज में बैंक लूटने की कोशिश नाकाम, गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2020 05:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नागपुर में एक शख्स के पास जब गुजारे के पैसे खत्म हो गए, तो उसने बैंक में लूट को अंजाम दिया। मामला पांचपावली पुलिस स्टेशन का है। जहां वैशाली नगर में भारतीय स्टेट बैंक में लूट का खुलासा हुआ तो पता चला कि करण मदनकर नामक शख्स जो कि एक पॉलिटेक्निक का छात्र है और उसका खाता उसी ब्रांच में था और वह सुबह से लाइन खड़ा था। वो कैमरा रेंट पर देने का काम करता है, लेकिन पिछले दो महीने से कामकाज बंद होने के कारण पूरा परिवार परेशान था। जब दूसरा कोई रास्ता नहीं सूझा तो उसने बैंक में लूट का प्लान बना लिया और लाइन में खड़ा हो गया। 

बताया जा रहा है कि आरोपी को दस हजार रुपए की किस्त भरनी थी। जिससे वो परेशान चल रहा था। घर की हालत पहले से ठीक नहीं थी। उसके पिता नहीं हैं। अपने चाचा-चाची और बड़े भाई-बहन के साथ ही रहता है। जबकि बड़ा भाई कोर्ट में कार्यरत है।

आरोपी ने फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही उसका नंबर आया, वो सीधे बैंक के अंदर जा घुसा और सामने खड़े सफाईकर्मी की गरदन पर चाकू अड़ा दिया। इसके बाद आरोपी ने सारे रुपए देने को कहा, डरे हुए बैंककर्मी ने उसे पैसे दे दिए, तभी आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ, इतने में बैंककर्मी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां खड़े कुछ लोग भी उसके पीछे भागे।

आरोपी ने भागते हुए कुछ नोट जमीन पर फैंक दिए, जिसके बाद रास्ते में कुछ लोग नोट बटोरने लगे, हालांकि आरोपी की यह चाल कामयाब नहीं हो सकी। दौड़ लगाकर लोगों ने उसे पकड़ा और पीटना शुरु कर दिया। लोगों ने पुलिस को बुलाया, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने 90,000 रुपए बरामद कर लिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें