फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेलयात्री ई-टिकट में भी बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, करना होगा यह काम

Wed, 02 May 2018 04:21 AM IST
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
विज्ञापन

रेल यात्री अब ई-टिकट में भी बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। यात्री को एक बार ही बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका मिलेगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। खास बात यह है कि बोर्डिंग स्टेशन ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले बदला जा सकेगा। यह सुविधा उसी लॉगइन से मिलेगी, जिससे पहले ई-टिकट बुक कराया गया हो। 

विज्ञापन


अभी तक बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा सिर्फ काउंटर टिकट पर ही मिलती थी। ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को इससे परेशानी होती थी। आगे के स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने के लिए उनके पास कोई विकल्प नहीं था। 

टीटीई यात्रा शुरू होने के दो स्टेशन बाद रिजर्व बर्थ दूसरे यात्रियों को आवंटित कर देते हैं। लिहाजा यात्रियों को यात्रा ही रद्द करनी पड़ती थी।  अब नए नियम से यात्री घर बैठे ई-टिकट में बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे।
विज्ञापन


स्टेशन बदलने का तरीका
यात्रियों को आईआरसीटीसी पर लॉगइन कर बुकिंग टिकट हिस्ट्री खोलना होगा। उसमें चेंज बोर्डिंग प्वाइंट के आप्शन को क्लिक कर तारीख और ट्रेन नंबर फीड करना होगा। इसके बाद जिस ट्रेन से बुकिंग हुई है उसका शेड्यूल आ जाएगा। अब जिस बोर्डिंग स्टेशन का चयन करना है, उसके आप्शन को चुनना होगा। इसके बाद सेलेक्ट करते ही बोर्डिंग स्टेशन बदल जाएगा।
विज्ञापन


ई-टिकट में भी बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस सुविधा का लाभ एक बार ही लिया जा सकता है। 
- अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें