फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत, 20 घायल; कई ट्रेनें रद्द

Tue, 30 Jul 2024 07:08 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/नई दिल्ली

सार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना में दो लोगों की जान गई है, वहीं 20 यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन
1 of 11
झारखंड में कैसे हुआ ट्रेन हादसा? - फोटो : अमर उजाला
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के ट्रेन नंबर 12810 मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना में दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं, 20 यात्री घायल हो गए। कुल घायलों में पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उनका घटनास्थल पर ही इलाज कर दिया गया। हालांकि, कुछ यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हावड़ा से सोमवार रात को निकली यह ट्रेन मंगलवार तड़के ही हादसे का शिकार हुई। चक्रधरपुर रेलवे संभाग के पीआरओ ने बताया कि यात्रियों को रवाना करने के लिए ट्रेन का इंतजाम किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 11
ट्रेन हादसा। - फोटो : PTI
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जमशेदपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर बाराबाम्बो के पास सुबहर 3 बजकर 45 मिनट पर हुई। यह जगह पश्चिमी सिंहभूम के काफी करीब है। बाराबाम्बो के पास मुंबई-हावड़ा मेल के 22 में से 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें बी4 डिब्बे में एक यात्री की मौत हुई है। वहीं, इसी कोच में एक अन्य शख्स के फंसे होने की बात सामने आ रही है। बताया गया है कि कुल 16 यात्री डिब्बे थे, एक पैंट्री कार थी, जबकि एक पावर कार थी। घायलों को बाराबाम्बो में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्हें अब बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन

3 of 11
रेल हादसा - फोटो : एएनआई
एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि यह रेल दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के पोटोबेडा में हुई। दक्षिण-पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटनास्थल के करीब ही एक मालगाड़ी भी पटरी से उतर गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटनाएं एक ही समय पर हुईं या अलग-अलग वक्त पर।

4 of 11
रेल हादसा - फोटो : एएनआई
रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर- 
टाटानगर : 06572290324
चक्रधरपुर : 06587 238072
राउरकेला: 06612501072, 06612500244
हावड़ा: 9433357920, 03326382217
रांची: 0651-27-87115.
एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920
एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427
केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764
सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993
पी एंड टी 022-22694040
मुंबई: 022-22694040
नागपुर: 7757912790
 
 
विज्ञापन

5 of 11
रेल हादसा। - फोटो : PTI
पश्चिमी सिंहभूम के संभागीय कमिश्नर कुलदीप चौधरी ने कहा कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हैं। राहत-बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम को बुलाया गया है। जिस जगह यह घटना हुई वह पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां की सीमाओं के करीब है। 
विज्ञापन

6 of 11
हावड़ा मुंबई मेल हादसे का शिकार। - फोटो : ANI/PTI
हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस के झारखंड के चक्रधरपुर के पास पटरी से उतर जाने की घटना के बाद हावड़ा रेलवे स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इस बीच हादसे के चलते पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि चार ट्रेनों को पिछले/अगले स्टेशन से ही रवाना करने या रोकने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। वहीं गंभीर रूप से घायलों के लिए पांच लाख रुपये की मदद का एलान किया गया है। इस बीच सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह 4.02 बजे मिली थी। सभी घायलों को बचाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम भी यहां पहुंच चुकी है। 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। राहत-बचाव कार्य पूरे हो चुके हैं और अब पटरियों की मरम्मत की जानी है।

इस बीच दक्षिण-पूर्वी रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसे लेकर रेलवे ने जानकारी भी जारी की है।

झारखंड में ट्रैक को दुरुस्त करने का काम जारी
झारखंड में हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई मेल के डिरेल होने के बाद हुए हादसे के बाद फिलहाल ट्रैक को दुरुस्त करने का काम जारी है। बता दें कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हैं।

ट्रेन हादसे पर सचिन पायलट की प्रतिक्रिया
वहीं झारखंड में हुए ट्रेन हादसे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि सत्ता में कौन है, नागरिकों की सुरक्षा सबसे पहली प्रथामिकता होनी चाहिेए, खास तौर पर सार्वजनिक परिवहन में। पिछले कुछ महीनों में ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनसे बचा जा सकता था।
 

बचाव और राहत कार्य हुआ पूरा
रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार, बचाव और राहत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा, सभी यात्रियों को विशेष ट्रेन से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन भेजा गया। वहां से दोपहर 12.15 बजे चक्रधरपुर से एक विशेष ट्रेन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। दुर्घटनास्थल के पास कैंपिंग कर रहे पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि हावड़ा-मुंबई मेल खड़ी मालगाड़ी से टकराई। दुर्घटना स्थल पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों की सीमा के पास है।
विज्ञापन

कुछ ट्रेनें रद्द की गईं, कुछ का रूट बदला गया
दुर्घटना के कारण एसईआर ने कुछ एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इनमें 22861 हावड़ा-टिटलागढ़-कांताबंजी एक्सप्रेस, 08015/18019 खड़गपुर-झारग्राम-धनबाद एक्सप्रेस, 12021/12022 हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस, 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि कुछ अन्य ट्रेनों को या तो बीच में ही रोक दिया जाएगा या उनका मार्ग बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें