फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित यात्रा: ट्रेन यात्री रात में मोबाइल या लैपटॉप चार्ज नहीं कर सकेंगे

Wed, 31 Mar 2021 06:03 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • लगातार आग की घटना को देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय
  • देर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कोच में लगे चार्जिंग प्वाइंट बंद रखे जाएंगे
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Indian Railway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन यात्री रात के वक्त अब सफर के दौरान मोबाइल, लैपटॉप या किसी तरह के इलेक्ट्रिक उपकरण को चार्ज नहीं कर सकेंगे। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरखा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। यह भी नियम बनाया है कि कोई यात्री सिगरेट पीते हुए पकड़ा जाता है तो उससे बतौर जुर्माना सौ रुपये वसूला जाएगा। 

विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने नए नियम बनाए 
रात के समय ट्रेन कोच में यात्री चार्जिंग प्वाइंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों में चार्जिंग प्वाइंट बंद रखने का फैसला किया है। रात में चार्ज होने वाले लैपटॉप और मोबाइल फोन के ओवरहीटिंग का खतरा रहता है। क्योंकि ज्यादातर लोग चार्ज में लगा कर ही मोबाइल या लैपटॉप छोड़ देते है। इससे आग लगने का खतरा रहता है।





लंबी दूरी की ट्रेनों में यह समस्या आम है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से आग लगने का खतरा रहता है। रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार इसे सभी जोन में लागू किया जा रहा है। ट्रेनों में लगातार आग की घटना के बाद यह निर्णय लिया गया है। दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगने के बाद सख्ती भी बढ़ाई गई है। क्योंकि एक कोच में लगी आग सात कोच में फैल गई थी। इसी तरह सिगरेट पीने वालों पर भी नकेल कसने का रेलवे ने फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें