फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी संसद में बोले मोदी, 'हमारे पड़ोसी देशों में पाला-पोसा जा रहा है आतंकवाद'

Thu, 09 Jun 2016 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि आज आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा - फोटो : ANI
विज्ञापन
अमेरिका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि आज आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। अच्छे और बुरे आतंकवाद में कोइ फर्क नहीं होता है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जो मानवता में विश्वास रखते है वो एकसाथ आए। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी संसद में पाकिस्तान पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद को हमारे पड़ोसी देशों में पाला-पोसा जा रहा है।

मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा ने भारत-अमेरिकी संबंधों को 21वीं सदी की निर्णायक साझेदारी बताया है तो ये कोई आश्चर्य नहीं है। हमारे रिश्ते अब इतिहास की हिचकिचाहट से आगे बढ़ गया है।हमारा सबसे ज्यादा कारोबारअमेरिका के साथ है, साझा कारोबार से दोनों देशों को फायदा हुआ है।

मोदी ने कहा कि मेरा सपना प्रत्येक भारतीय को आर्थिक एंव समाजिक बदलाव के जरिए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। एक मजबूत और समृद्ध भारत अमेरिका के रणनीतिक हित में है।
विज्ञापन


अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि मेरी सरकार संविधान की पव‌‌ित्र किताब है। गांधी का अहिंसा के मार्ग ने मार्टिन लूथर किंग को प्रेरित किया । वहीं अमेरिकी संविधान का असर डाक्टर अंबेडकर पर दिखा।

कैपिटल हिल में स्पीकर पॉल रेयान ने पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया। पीएम मोदी से पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह अमेरिकी संसद को संबोधित कर चुके हैं।

पीएम मोदी अमेरिकी संसद को संबोधित करने वाले छठे भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पिछली बार 2005 में मनमोहन सिंह यहां आए थे। वहीं, 1949 में पहली बार पंडित नेहरू ने यहां भाषण दिया था। 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा मंगलवार को व्हाइट हाउस में दो घंटे से ज्यादा समय तक बैठक किया। बैठक के दौरान होने वाले भोज में उप राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें