फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनधारकों के जीवित रहने का प्रमाण अब डाक विभाग देगा

Tue, 14 Apr 2020 06:52 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मात्र 10 रुपए में मिलेगी सुविधा, लौटेगा सम्मान
  • योजना तैयार, जल्द अमल में आएगी
विज्ञापन
post office - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक विभाग देश के बुजुर्गों, पेंशनधारकों के दर्द में उनका साथी बनने जा रहा है। डाक विभाग के निदेशक (एकाउंटेंट) डीके पांडे का कहना है कि जल्द ही डाक विभाग एक योजना लेकर आ रहा है।

विज्ञापन


इसमे देश के दूर दराज इलाकों से लेकर महानगर तक में रहने वाले लोगों को अब हर साल सरकार को अपने जीवित रहने का प्रमाणपत्र नहीं देना पड़ेगा। इस जिम्मेदारी को डाक विभाग निभाएगा।

बस 10 रुपये की कीमत में मिलेगी सुविधा

डीके पांडे ने कहा कि डाक विभाग लाभ को ध्यान में रखकर योजना नहीं बनाता। हम लोगों की सुविधा पर ध्यान रखते हैं। इसलिए सत्यापन की कीमत 10 रुपये रखी गई है। डाक विभाग ने राज्यों और केंद्र सरकार के पेंशन भोगी पूर्व कर्माचारियों का डेटा करीब-करीब तैयार कर लिया है।

इसकी घोषणाभर शेष है। इसके बाद डाकिया खुद लोगों के निवास स्थान पर जाएगा। उनके जीवित रहने का सत्यापन करके सरकार के संबंधित विभाग को उसकी जानकारी दे देगा। इस तरह से लोगों को खुद के जीवित रहने का प्रमाणपत्र देने से मुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें