पाक विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्क शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा। डॉन न्यूज ने पाकिस्तान के विदेश कार्यालय का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। बता दें कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में शामिल होते हैं तो यह पहला मौका होगा जब इमरान सरकार बनने के बाद वह पाकिस्तान जाएंगे।
बता दें कि 20वां सार्क सम्मेलन पाकिस्तान में होने जा रहा है। इससे पहले 2016 में भी 19वां सार्क सम्मेलन पाकिस्तान में होने वाला था। लेकिन तब भारत ने इसका विरोध कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने भी इस समिट में शामिल होने से मना कर दिया था। जिसके बाद इस सम्मेलन को रद्द करना पड़ा था।
लेकिन अब पाकिस्तान में इमरान खान के नेतृत्व वाली नई सरकार है। इमरान खान की कोशिश है कि इस बार 2016 न दोहराया जाए।