अमेरिका के ह्यूस्टन विश्वविद्यालय (UH) की 25 वर्षीय भारतीय मूल की छात्रा बिजली गिरने के बाद से ही अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं दूसरी ओर, उसका परिवार लोगों से मदद करने के लिए गुहार लगा रहे हैं।
दोस्तों के साथ गई थी घूमने
कार्डियक अरेस्ट भी पड़ा
चचेरे भाई सुरेंद्र कुमार कोठा ने बताया कि बिजली की चपेट में आने के बाद कोडुरु तालाब में गिर गई और कार्डियक अरेस्ट आ गया। इतना ही नहीं उनके दिमाग को नुकसान पहुंचा है। वह फिलहाल कोमा में है।
सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर्स की छात्रा
बता दें, कोडुरु आगे की पढ़ाई के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका आई थीं। ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर्स की छात्रा थी, जहां उन्होंने अपना मास्टर कार्यक्रम लगभग पूरा कर लिया था और इंटर्नशिप की प्रतीक्षा कर रही थी। दो जुलाई को वह सैन जैसिंटो स्मारक गई थीं और तालाब के पास बिजली गिरने से वह घायल हो गई थीं। 20 मिनट के लिए उसे कार्डियक अरेस्ट पड़ा। इसके बाद, उसके मस्तिष्क को भयानक क्षति पहुंची और वह कोमा में चली गई।