फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवंशी कलाकार अनीष कपूर को इस्राइल का जेनेसिस अवॉर्ड

Tue, 07 Feb 2017 07:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय मूल के मूर्तिकार अनीष कपूर
विज्ञापन
इंग्लैंड में रहने वाले भारतीय मूल के मूर्तिकार अनीष कपूर को इस्राइल सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित जेनेसिस पुरस्कार के लिए चुना गया है। 2012 में शुरू किए गए इस पुरस्कार को टाइम मैगजीन ने ‘ज्यूइश नोबेल’ की संज्ञा दी है। इस लिहाज से अनीष कपूर का इस पुरस्कार के लिए चुना जाना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


कपूर के उल्लेखनीय कार्यों में यरूशलम स्थित म्यूजियम में उनकी कलाकृति ‘टर्निंग द वर्ल्ड अपसाइड डाउन’ है। कपूर को यह पुरस्कार दिया जाना भारत और इस्राइल के बीच स्थापित हुए राजनयिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मौके पर ज्यूइश समुदाय की ओर से दिल्ली में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है।

भारत में इस्राइल के राजदूत डेनियल कारमन ने कपूर को इस पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि उनका सामाजिक न्याय और गतिविधियों से जुड़े रहने का लंबा इतिहास रहा है। इससे पहले यह पुरस्कार माइकल ब्लूमबर्ग, माइकल डगलस और इत्जाक पेरीमान जैसी हस्तियों को मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें