फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मई को सेवामुक्त कर दिया जाएगा भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस रंजीत

Fri, 03 May 2019 02:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईएनएस रंजीत (फाइल फोटो) - फोटो : Indian Navy
विज्ञापन
भारतीय नौसेना छह मई को अपने मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस रंजीत को सेवा मुक्त कर देगी। इस युद्धपोत को 15 सितंबर 1983 को नौसेना में शामिल किया गया था। यह सोवियत संघ के काशिन क्लास द्वारा निर्मित पांच में से तीसरा विध्वंसक था। इसने नौसेना को 36 सालों तक अपनी सेवा दी है।
विज्ञापन

 

इस जहाज को अब विशाखापट्टनम के नेवल डॉकयार्ड में समारोह का आयोजन करके सेवा मुक्त किया जाएगा। इस समारोह में वह अधिकारी शामिल होंगे जिन्होंने अतीत में आईएनएस रंजीत पर काम किया है और वह अधिकारी, नाविक भी शामिल होंगे जो कमीशन क्रू का हिस्सा हैं।

यूक्रेन के निकोलेव शहर में आईएनएस रंजीत का निर्माण 61 कम्यूनिटी शिपयार्ड में यार्ड 2203 के रूप में किया गया था। इस जहाज की नींव 29 जून 1977 को रखी गई थी और इसे 16 जून 1979 को लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन


राष्ट्र के प्रति दी गई अपनी गौरवपूर्ण सेवा में इस जहाज के कई कमांडर भारतीय नौसेना के एडमिरल भी बने हैं। इस जहाज का 27 बार कमीशन दिया गया है। आखिरी बार 6 जून 2017 को इसका कमीशन दिया गया था। छह मई को सूर्यास्त के साथ इस जहाज को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें