फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी पॉप गायिका मैडोना भी गाती हैं हनुमान चालीसा, जानिए क्या है सच?

Fri, 03 May 2019 01:52 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी पॉप गायिका मैडोना ने अपने बैंड के साथ हनुमान चालीसा गाया है। वीडियो में एक महिला हनुमान चालीसा गाती नजर आ रही हैं और लोग उन्हेें मैडोना बता रहे हैं। आइए जानते हैं सोशल मीडिया का यह दावा कितना सच्चा है।

विज्ञापन


क्या कहती है अमर उजाला की पड़ताल?

अमर उजाला की पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो बिना किसी छेड़-छाड़ के साथ शेयर हो रहा है, लेकिन इसमें जो महिला हनुमान चालीसा गा रही हैं वो अमेरिकी गायिका मैडोना नहीं हैं।दरअसल यह वीडियो फेसबुक पर 'शांति पीपल' नाम के एक पेज से अपलोड किया गया था। शांति पीपल यूक्रेन का एक म्यूजिक बैंड है जो वैदिक मंत्रों को वेस्टर्न अंदाज में प्रस्तुत करता है। इस बैंड की मुख्य गायिका का नाम है- उमा देवी। इस वीडियो को मैडोना के फर्जी नाम के साथ वायरल किया जा रहा है। 

हालांकि गौर से देखने पर भी गायिका उमा और मैडोना में फर्क समझ आता है। नीचे दी गई तस्वीर में बाईं तरफ गायिका उमा हैं और दाईं तरफ अमेरिकी सिंगर मैडोना की तस्वीर है।

विज्ञापन


विज्ञापन


अमर उजाला की पड़ताल में यह खबर गलत निकली।

आपके लिए

अगर आपको भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही किसी खबर पर संदेह है, तो कमेंट बॉक्स में लिखें। अमर उजाला , खबर की पड़ताल करेगा और सच्चाई आपके सामने होगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें