क्या है आईएनएस सूरत?
आईएनएस सूरत एक गाइडेड मिसाइल विध्वंसक है, जिसे नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया और इसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने तैयार किया। इसे इस साल जनवरी में नौसेना में शामिल किया गया था।
यह भी पढ़ें -
Pahalgam Attack: 'जब तक लोग तड़प-तड़पकर नहीं मर गए, आतंकी वहीं खड़े रहे', मृत पर्यटक की पत्नी की आंखो-देखी
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बैयसरन के घास के मैदान मे छुट्टियां मना रहे लोगों पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों और मृतकों के परिजनों ने बताया कि आतंकियों ने सभी से उनके नाम पूछे उसके बाद लोगों को कलमा पढ़ने को कहा। वहीं कलमा पढ़ पाने और हिंदू धर्म से जुड़े पर्यटकों को आतंकियों ने मौके पर गोली मार दी। आतंकियों के हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग इसमें घायल हैं।