फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपक्षीय समुद्री नौसेना अभ्यास: आईएनएस सह्याद्री ने दिखाया दमखम; जाने किन देशों की नौसेना हुई शामिल

Fri, 22 Sep 2023 08:23 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित युद्धपोत आईएनएस सह्याद्री, इंडो-पैसिफिक में तैनात मिशन ने 20 से 21 सितंबर तक रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन) और इंडोनेशियाई नौसेना के जहाजों और विमानों के साथ पहले त्रिपक्षीय समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया।
विज्ञापन
त्रिपक्षीय समुद्रीय नौसेना अभ्यास - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित युद्धपोत आईएनएस सह्याद्री ने त्रिपक्षीय समुद्री साझेदारी अभ्याम में दमखम दिखाया। अभ्यास में रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना भी शामिल हुई। 20 से 21 सितंबर तक चले इस त्रिपक्षीय अभ्यास में भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया की नौसेना शामिल थी।
विज्ञापन




इस त्रिपक्षीय अभ्यास ने तीन समुद्री देशों को अपनी साझेदारी को मजबूत करने और एक स्थिर, शांतिपूर्ण और सुरक्षित सामूहिक क्षमता में सुधार करने का अवसर दिया। अभ्यास के दौरान तीनों देशों की नौसेना ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया। 

भारतीय नौसेना ने कहा, चालक दल के प्रशिक्षण और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने के लिए जटिल सामरिक और युद्धाभ्यास, इंटीग्रल हेलीकॉप्टरों के क्रॉस-डेक लैंडिंग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें