फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MT Chem Pluto: अरब सागर में वाणिज्यिक पोत पर हमले के बाद भारत ने फुर्ती से उठाए कदम, नौसेना ने कही ये बात

Sun, 24 Dec 2023 08:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MT Chem Pluto: भारतीय नौसेना ने बताया कि शनिवार को करीब पौने आठ बजे एमटी केम प्लूटो से कोई एक वस्तु टकराई था, जिसके कारण आग लग गई थी। यह वस्तु मिसाइल या ड्रोन होने की संभावना है। वाणिज्यिक पोत में चालक दल के 22 सदस्य (21 भारतीय और एक वियतनामी) थे। 
विज्ञापन
भारतीय नौसेना - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब सागर में शनिवार को एक वाणिज्यिक पोत एमटी केम प्लूटो पर संदिग्ध ड्रोन से हमला होने की खबर सामने आई। इस हमले के कारण एक टैंकर में आग लग गई थी। हालांकि, जल्द ही इस आग पर काबू पा लिया गया था। इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं थी। इस मामले को लेकर अब भारतीय नौसेना ने एक बयान जारी किया है और विस्तार से बताया है कि कल की घटना में क्या हुआ। 

विज्ञापन

बयान में कहा गया, भारतीय नौसेना के मिशन अरब सागर में तैनात प्लेटफॉर्म से समुद्री घटना पर तेजी से प्रतिक्रिया देते हैं। इसमें एमटी केम प्लूटो पर मिसाइल या ड्रोन हमला भी शामिल है। शनिवार को करीब पौने आठ बजे इससे एक वस्तु टकराई था, जिसके बाद आग लग गई थी। यह मिसाइल या ड्रोन होने की संभावना है। वाणिज्यिक पोत में चालक दल के 22 सदस्य (21 भारतीय और एक वियतनामी) थे। 

इसमें आगे कहा गया, हालात पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय नौसेना ने नियमित निगरानी के लिए क्षेत्र में तैनात एक समुद्री गश्ती विमान को डायवर्ट किया। नौसेना ने स्थिति का आकलन करने और एमटी केम प्लूटो को मदद प्रदान करने के लिए अपने मोरमुगाओ जहाज को भी डायवर्ट किया। समुद्री गश्ती विमान ने शनिवार की दोपहर एक बजकर पंद्रह मिनट पर एमटी केम प्लूटो के ऊपर उड़ान भरी और चालक दल से संपर्क स्थापित किया। चालक दल ने बताया कि सभी 22 सदस्य सुरक्षित हैं और आग बुझा दी गई है। नौसेना ने जरूरी मदद देने के लिए सभी भारतीय समुद्री एजेंसियों की स्थिति का भी विवरण दिया। 
विज्ञापन

नौसेना ने बताया कि शनिवार को शाम साढ़े सात बजे एमटी केम प्लूटो के साथ संचार स्थापित किया गया। ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी मदद की जरूरत है या नहीं। घटनास्थल पर मौजूद सीजीएस विक्रम को जहाज को मुंबई ले जाने का निर्देश दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें