फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: नौसेना अभ्यास में केरल के विधायक, सरकारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया, विधायक बोले- यह अमूल्य अनुभव

Sat, 29 Oct 2022 01:10 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोच्चि

सार

कोंगड विधायक संथाकुमारी के, कुन्नाथुनाड विधायक पीवी श्रीनिजिन, गुरुवयूर विधायक एन के अकबर और अलुवा के विधायक अनवर सदाथ ने स्वेच्छा से नौसेना के साथ ड्रिल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
केरल के विधायकों ने भारतीय नौसेना अभ्यास में हिस्सा लिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के विधायकों और सरकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को भारतीय नौसेना अभ्यास में हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना की दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) ने विधायकों और केरल सरकार के अधिकारियों के लिए आयोजित ‘डे एट सी’ कार्यक्रम के तहत अपनी परिचालन क्षमताओं को दिखाया। 

विज्ञापन


साथ ही विधायकों और अधिकारियों को दिखाया कि कैसे जंग के समय एक चलते जंगी जहाज से दूसरे जंगी जहाज पर समुद्र के बीच जाते हैं। नौसेना अभ्यास में कुल 20 विधायकों और नौ सरकारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। साथ ही नौसेना ने अपने समुद्री ताकत और चुनौतियों के बारे में बताया साथ ही परिचालन कामकाज और प्रशिक्षण पहलुओं के बारे में बताया।

कोंगड विधायक संथाकुमारी के, कुन्नाथुनाड विधायक पीवी श्रीनिजिन, गुरुवयूर विधायक एन के अकबर और अलुवा के विधायक अनवर सदाथ ने स्वेच्छा से नौसेना के साथ ड्रिल में हिस्सा लिया। ड्रिल में विधायकों को रस्सियों से सुरक्षित बांधकर लगभग 36 मीटर दूर जहाज पर ले जाया गया।
विज्ञापन


विधायक संथाकुमारी ने पीटीआई से कहा कि  यह एक अविस्मरणीय अनुभव था क्योंकि उन्हें भारतीय नौसेना और उसके युद्धपोतों की गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। साथ ही विधायक श्रीनिजिन ने कहा कि यह एक अमूल्य अनुभव था। नाविकों ने हमें रस्सियों का उपयोग करके पहले सुरक्षित किया और फिर समुद्र के बीच में हमें एक चलती युद्धपोत से दूसरे युद्धपोत में स्थानांतरित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें