भारतीय नौसेना 16 अक्तूबर, 2026 को कारवार नौसैनिक अड्डे पर 'समर्थक' को कमीशन करेगी। एलएंडटी द्वारा निर्मित यह पहला मल्टी-पर्पस वेसल (बहु-उद्देशीय जहाज) रक्षा क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगा।
भारतीय नौसेना 16 अक्तूबर, 2026 को कारवार स्थित नौसैनिक अड्डे पर 'समर्थक' को कमीशन करने जा रही है। रक्षा मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी सामने आई है। विज्ञप्ति में कहा गया कि भारत सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एल एंड टी लिमिटेड) द्वारा निर्मित, 'समर्थक' उन चार मल्टी-पर्पस वेसल्स (बहु-उद्देशीय जहाजों) में से पहला है जिन्हें भारतीय नौसेना में शामिल किया जा रहा है। भारतीय नौसेना में इसका शामिल होना देश की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और अहम पड़ाव होगा और यह नौसेना के भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा तथा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अभियानों के लिए एक आदर्श 'उपयोगी' जहाज साबित होगा।
A new milestone in indigenous warship construction! The #IndianNavy is set to commission #Samarthak at Naval Base, Karwar, on 16 Oct 26. Built by @larsentoubro under the #MakeInIndia initiative, she is the first of four Multi-Purpose Vessels being inducted into the Navy. Designed for maritime surveillance & patrol, 𝙎𝙖𝙢𝙖𝙧𝙩𝙝𝙖𝙠 will also support a range of missions, including LIMO, trials, autonomous systems operations and HADR, strengthening the Navy’s operational versatility and self-reliance. 🔗 Read more https://t.co/1Qgo98upjt #AatmanirbharBharat @SpokespersonMoD
समर्थक की क्या है विशेषता?
इसे मुख्य रूप से समुद्री निगरानी और गश्त के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा 'समर्थक' जहाज कई अन्य कार्यों में भी सक्षम है, जैसे कि कम तीव्रता वाले समुद्री अभियान (एलआईएमओ), लक्षित डिप्लॉयमेंट और परीक्षण प्लेटफॉर्म, मानवरहित/ऑटोनॉमस सिस्टम के लिए मदरशिप, मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर), सीमित क्षमता वाले अस्पताल जहाज में बदलाव और बचाव (सैलवेज) अभियान इसमें शामिल हैं।
किन विशेषताओं से लैस है समर्थक?
इसके एकीकृत युद्धक सूट (इंटीग्रेटेड कॉम्बैट सूट) में स्वदेशी सेंसर, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम शामिल हैं, जिन्हें विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण समुद्री माहौल में संचालन के लिए तैयार किया गया है। 'समर्थक' के प्रतीक चिह्न (क्रेस्ट) में लहरों से बाहर निकलते हुए एक शक्तिशाली भारतीय हाथी को दिखाया गया है, जो ताकत, बुद्धिमत्ता और फुर्ती का प्रतीक है। जहाज का आदर्श वाक्य है- 'विजयार्थम् एकनिष्ठता' यानी 'जीत ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है'।