बंगाल भाजपा के प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'स्वागत योग्य निर्णय।
केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती 23 जनवरी को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। ताकि नेताजी के विचारों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जा सके जिससे युवा उनके कार्यों से प्रभावित हों। जय हिंद।'
नेताजी के कारण आजाद हुआ भारत
केंद्र सरकार के फैसले पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने कहा, 'भारत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कारण आजाद हुआ। काफी सालों से भारत की जनता नेताजी का जन्मदिन 'देश प्रेम दिवस' के रूप में मना रही है। इस घोषणा से हम खुश हैं लेकिन अगर सरकार 23 जनवरी की 'देश प्रेम दिवस' के रूप में घोषणा करती तो ज्यादा उपयुक्त होता।'