फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने वाली है टीकाकरण की रफ्तार?: स्वास्थ्य मंत्रालय ने तीन तरह की सीरिंज के निर्यात पर लगाई रोक, ताकि देश में न पड़े कमी

Sat, 09 Oct 2021 02:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 0.5 एमएल/ 1 एमएल एडी(ऑटो डिसेबल) सीरिंज, 0.5 एमएल/1 एमएल/2 एमएल/3 एमएल डिस्पोजेबल सीरिंज, और 1 एमएल/2 एमएल/3 एमएल आरयूपी सीरिंज के निर्यात पर तीन महीने के लिए रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ विशेष प्रकार की सीरिंज(सुई) के निर्यात पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध तीन महीने तक जारी रहेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि यह प्रतिबंध सभी प्रकार की सुई पर नहीं लागू है, सिर्फ तीन कैटेगिरी पर मात्रात्मक प्रतिबंध लगाया गया है, जो तीन महीने तक जारी रहेगा। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लिए घरेलू उपलब्धता बनाए रखने के लिए इस तरह का प्रतिबंध लागू किया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर सीरिंज की पर्याप्त उपलब्धता भारत में हो। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 0.5 एमएल/ 1 एमएल एडी(ऑटो डिसेबल) सीरिंज, 0.5 एमएल/1 एमएल/2 एमएल/3 एमएल डिस्पोजेबल सीरिंज, और 1 एमएल/2 एमएल/3 एमएल आरयूपी सीरिंज पर तीन महीने के लिए निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है। 
 
मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ने अंतिम भारतीय नागरिक तक भी वैक्सीन पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी के तहत यह प्रतिबंध लागू किया गया है, जिससे घरेलू उपलब्धता बनी रहे। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें