फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 को हमें खून के आंसू रुलाने वाला पाकिस्तान ही थाः पूर्व NSA का कबूलनामा

Tue, 07 Mar 2017 08:20 AM IST
amarujala.com- Presented by : नंदलाल शर्मा
विज्ञापन
सबीरा खान - फोटो : social media
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व NSA महमूद अली दुर्रानी ने कहा है कि 26/11 के मुंबई हमले को पाकिस्तान आधारित एक आतंकी समूह ने अंजाम दिया था।  19वीं एशियाई सुरक्षा कांफ्रेंस में दुर्रानी ने कहा कि  26/11 मुंबई हमला सीमा पार आंतकवाद का क्‍लासिक उदाहरण हैं। इंस्‍टीट्यूट ऑफ डिफेंस एंड स्‍टडीज एंड एनालिसिस की ओर से आयोजित इस कांफ्रेंस में भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
26/11 Mumbai attack carried out by a terror group based in Pakistan is classic trans-border terrorist event: Mahmud Ali Durrani, Ex Pak NSA pic.twitter.com/5Z2DyUH9Uk — ANI (@ANI_news) March 6, 2017

  दुर्रानी ने कबूल किया है कि मुंबई हमलों में पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे। बता दें कि दुर्रानी ने एक टीवी चैनल पर पहले भी स्वीकार कर चुके हैं कि कसाब पाकिस्तानी आतंकी था।  दुर्रानी के इस कबूलनामे के बाद उन्हें NSA पद से हटा लिया गया था।
विज्ञापन


इसी सम्मेलन में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि दशकों से अफगानिस्तान और भारत छद्म युद्ध की समस्या का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है और इसमें कोई शक नहीं है।
  #WATCH: Former Pakistan NSA Mahmud Ali Durrani says 26/11 attack was carried out by terror group based in Pakistan. pic.twitter.com/cBmzSFnbK2 — ANI (@ANI_news) March 6, 2017
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें