फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप के 'दिमाग की शुद्धि' के लिए भारतीय फर्म ने भेजी ग्रीन टी

Thu, 14 Jul 2016 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को एक भारतीय चाय कंपनी ने बड़ा उपहार भेजा है।
विज्ञापन


भारतीय कंपनी असम ग्रीन टी ने ट्रंप की 'शुद्धि' के लिए छह हजार बैग की बड़ी खेप उनके पास भेजा है। ट्रंप को भेजे गए गिफ्ट के साथ भारतीय कंपनी ने एक संदेश भी भेजा है।

इस संदेश में ट्रंप को संबोधित करते हुए कहा गया है कि प्रिय मिस्टर ट्रंप, नमस्ते, हम आपको ढेर सारी ग्रीन टी भेज रहे हैं। यह हानिकारक मुक्त कणों के खिलाफ लड़ता है। ये प्रमाणित हो चुका है कि लोगों को ये बुद्धिमान बनाता है। कृपया ट्रंप महोदय आप भी ग्रीन टी पीजिए। आपके लिए, अमेरिका के लिए और दुनिया के लिए ये बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय फर्म ने भेजा असम ग्रीन टी

कोलकाता की संस्था ने वीडियो भेजकर ट्रंप को ग्रीन टी भेजने का आइडिया दिया। इस वीडियो में कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने पूरी दुनिया को चिंतित कर दिया है...हम उन्हें रोक नहीं सकते, लेकिन संभव है कि हम उन्हें बदलने में सफल हो सकें।

ग्रीन टी की यह खेप चार साल के लिए काफी है, कंपनी ने इसे सार्वजनिक नहीं किया था। कंपनी से जुड़े अधिकारी ने बताया कि हमें विश्वास है कि ग्रीन टी का फायदा ट्रंप को मिलेगा। इसके इस्तेमाल का फायदा उनके साथ-साथ देश और दुनिया को भी मिलेगा।

कंपनी की ओर से कहा गया कि अगर उन्हें ग्रीन टी की जरूरत और होगी तो हम उन्हें उपलब्ध करा देंगे। कंपनी की ओर से बताया गया कि ग्रीन टी से सेहत को ठीक होती ही है, इसके साथ-साथ दिमाग और शरीर भी शुद्ध होता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ग्रीन टी का फायदा ट्रंप को भी जरूर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें