फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coast Guard: 24 घंटे से अधिक समय के बाद विदेशी व्यापारिक जहाज पर लगी आग काबू में, ICG ने चलाया अभियान

Sun, 21 Jul 2024 03:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तटरक्षक बल के जहाजों सुजीत, सचेत और सम्राट ने ऑपरेशन चलाकर व्यापारिक जहाज की आग को बुझा ली गई है। 1,154 कंटेनर ले जाने वाले व्यापारिक जहाज में बेंजीन और सोडियम साइनेट जैसे खतरनाक सामान भी थे।
विज्ञापन
भारतीय तटरक्षक बल ने व्यापारिक जहाज की मदद की - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कारवार तट के पास एक मालवाहक जहाज पर लगी आग पर 24 घंटे से अधिक समय के बाद काबू पा लिया गया है, लेकिन जहाज के 21 चालक दल के सदस्यों में से एक लापता है। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को दोपहर 2.10 बजे तटरक्षक बल को मेर्सक फ्रैंकफर्ट जहाज पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद अग्निशमन अभियान चलाने के लिए आईसीजी के तीन जहाजों- सुजीत, सचेत और सम्राट को भेजा गया। आईसीजी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जहाज की वर्तमान स्थिति कर्नाटक के कारवार से 17 मील दूर है।

महानिरीक्षक, पश्चिम क्षेत्र और तटरक्षक बल के कमांडर भीष्म शर्मा ने कहा कि 1,154 कंटेनर ले जाने वाले व्यापारिक जहाज में बेंजीन और सोडियम साइनेट जैसे खतरनाक सामान भी हैं और अग्निशमन अभियान चलाते समय आवश्यक सावधानी बरती जा रही है। शर्मा ने बताया, मालवाहक जहाज पर तैनात चालक दल के 21 सदस्यों में से 17 फिलिपीन्स, दो यूक्रेन, एक रूस और एक मोटेंनेग्रीन से हैं। लापता सदस्य फिलिपीन्स से है।
विज्ञापन


 
तटरक्षक बल के जहाजों ने बचाया विदेशी जहाज
भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों सुजीत, सचेत और सम्राट के 12 घंटे से अधिक समय तक किए गए प्रयासों से आग को फैलने से रोक दिया गया है। फिलहाल विदेशी व्यापारिक जहाज करवार से 6.5 समुद्री मील की दूरी पर दक्षिण में है और उसे जमीन से दूर रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल विदेशी व्यापारिक जहाज वर्तमान में यह 6 नॉट की गति से आगे बढ़ रहा है। हालांकि तेज हवाओं के चलते आग पर पूरी तरह से काबू पाने में खासी चुनौती पेश आ रही है। 

तटरक्षक बल का डॉर्नियर एयरक्राफ्ट हवाई सर्विलांस कर रहा है और हालात पर नजर बनाए हुए है। साथ ही गोवा से ध्रुव हेलीकॉप्टर को भी मौके पर भेजा गया है। सूखे केमिकल पाउडर के पैकेट भेजे गए हैं ताकि आग को बुझाया जा सके। फिलहाल क्रू के सदस्यों को जहाज से निकालने की स्थिति नहीं है। हालांकि आग में कंटेनर्स के पिघलने की वजह से क्रू के लिए खतरा बढ़ रहा है। तटरक्षक बल के जवानों ने रविवार को भी एक विदेशी जहाज के बीमार क्रू मेंबर को एयरलिफ्ट कर उसका रेस्क्यू किया। गंभीर रूप से बीमार क्रू सदस्य को पोरबंदर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अरब सागर में बढ़ा भारत का प्रभाव
अरब सागर, हिंद महासागर का उत्तर पश्चिमी इलाका है और यह कई शिपिंग लेन और बंदरगाहों को जोड़ता है। इस लिहाज से अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए यह एक अहम रास्ता है। भारत अरब सागर में अपनी पहुंच बढ़ाने में जुटा है। खासकर जब से लाल सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है तो उसके बाद से भारतीय नौसेना के जहाज अरब सागर में संचालन बढ़ा रहे हैं, साथ ही तटरक्षक बल के जहाज भी सर्विलांस बेहतर कर रहे हैं। बीते कुछ समय में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने ऑपरेशन चलाकर कई व्यापारिक जहाजों को बचाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें