फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamilnadu: रामेश्वरम में भारतीय तटरक्षक बल ने एडम्स ब्रिज के पास से 12 श्रीलंकाई तमिलों को बचाया

Tue, 20 Sep 2022 08:35 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम

सार

भारतीय तटरक्षक बल ने रामेश्वरम के एडम्स ब्रिज रेत के टीले के पास फंसे 12 श्रीलंकाई तमिलों को रेस्क्यू किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय तटरक्षक बल ने 12 श्रीलंकाई को बचाया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तटरक्षक बल ने रामेश्वरम के एडम्स ब्रिज रेत के टीले के पास फंसे 12 श्रीलंकाई तमिलों को रेस्क्यू किया गया है। तमिलनाडु पुलिस के तटरक्षक बल(सीआईडी) ने बताया कि 12 बचाए गए लोगों को मंडपम रेलवे स्टेशन ले जाया गया है। 
विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक बल ने इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरी तट के पास एक टैंकर जहाज से चालक दल के 19 सदस्यों को बचाया था। डूबते हुए मालवाहक जहाज के चालक दल के 19 सदस्यों में 18 भारतीय शामिल थे, जबकि एक इथियोपिया के कप्तान को बचाया गया था। यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात के खोर फक्कन से न्यू मेंगलोर बंदरगाह जा रहा था। 

लंबे समय से रखी जा रही है नजर
श्रीलंका में विद्रोह के दौरान से ही भारतीय तटरक्षक पुलिस तमिलनाडु के धनुषकोडी और रामेश्वरम इलाकों में गश्त बढ़ाई हुई है। अंदेशा जाहिर किया गया है कि श्रीलंका में वित्तीय स्थिति खराब होने के बाद और अधिक श्रीलंकाई तमिल भारतीय तटों की ओर रुख कर सकते हैं। हालांकि तमिलनाडु सरकार ने देश में आने वाले श्रीलंकाई तमिलों को शरणार्थी शिविरों में रखने और उन्हें जेल न भेजने का निर्णय लिया था। 
विज्ञापन


जांच में आया था यह भी सामने
जांच में यह भी सामने आया था कि कई श्रीलंकाई तमिल, जो वास्तविक शरणार्थी हैं। वह मोटी रकम देकर अवैध नौका संचालकों को मोटी रकम देकर पहुंचे तटों पर पहुंचे थे। ज्यादातर श्रीलंका के मछुआरों के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को पार करने का लाइसेंस नहीं है। लिहाजा नौका संचालक उन्हें तटों से पहले छोड़ जाते थे। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें