फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Kavach: भारतीय तटरक्षक बल का गोवा-महाराष्ट्र तट पर अभ्यास, समुद्री हितों की रक्षा को ध्यान में रखकर पहल

Thu, 17 Oct 2024 01:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

तटरक्षक बल ने कहा कि तटीय सुरक्षा अभ्यास का उद्देश्य हमारे देश की तटीय और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है। यह अभ्यास घुसपैठ, तस्करी, समुद्री डकैती और प्राकृतिक आपदाओं जैसे समुद्री सुरक्षा खतरों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिक्रिया का परीक्षण और सुधार करने में सहायता करेगा।
विज्ञापन
भारतीय तटरक्षक बल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तटरक्षक बल ने अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय में  गोवा और महाराष्ट्र के तट पर एक अभ्यास किया। दो दिवसीय सागर कवच तटीय सुरक्षा अभ्यास बुधवार को शुरू हुआ। इसका उद्देश्य देश के समुद्री हितों की रक्षा करने और सुरक्षा खतरों के प्रति सामूहिक प्रतिक्रिया का परीक्षण करना है। तटरक्षक बल भारतीय नौसेना, कस्टम, तटीय पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, मोरमुगाओ बंदरगाह प्राधिकरण और गोवा सरकार के मत्स्य पालन और बंदरगाह विभागों के कप्तानों के साथ समन्वय में अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन


तटरक्षक बल ने कहा, "तटीय सुरक्षा अभ्यास का उद्देश्य हमारे देश की तटीय और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है। यह अभ्यास घुसपैठ, तस्करी, समुद्री डकैती और प्राकृतिक आपदाओं जैसे समुद्री सुरक्षा खतरों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिक्रिया का परीक्षण और सुधार करने में सहायता करेगा।" तटरक्षक बल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया, "यह संयुक्त अभ्यास हमारी तटरेखा की सुरक्षा और देश के समुद्री हितों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

इस अभ्यास के दौरान एसओपी को फिर से मान्य करने, हमलों को रोकने,  घुसपैठियों को रोकने, एजेंसियों के बीच तालमेल विकसित करने और फर्जी आतंकवादी खतरों समेत विभिन्न अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें