फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल से ग्लोबल हुआ भारतीय चीज: पीएम बोले- दुनिया की थाली तक पहुंचा भारत का स्वाद; मन की बात में बढ़ाया हौसला

Sun, 26 Apr 2026 02:02 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मन की बात में पीएम मोदी ने भारतीय डेयरी सेक्टर और चीज की बढ़ती वैश्विक पहचान पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत का स्वाद अब दुनिया भर में अपनी जगह बना रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भारत के डेयरी सेक्टर की बढ़ती ताकत और वैश्विक स्तर पर भारतीय चीज की पहचान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत का स्वाद, परंपरा और गुणवत्ता अब दुनिया भर में नई पहचान बना रहे हैं।

विज्ञापन


'भारत का स्वाद अब दुनिया तक पहुंच रहा'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 'हमारे देश में खान-पान की परंपराएं सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं रही हैं। भारतीय चीज भी इसी परंपरा का अहम हिस्सा है।' उन्होंने बताया कि ब्राजील में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय चीज प्रतियोगिता में भारत के दो ब्रांड्स को प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हुई।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के डेयरी सेक्टर में तेजी से बदलाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि वैल्यू एडिशन के चलते पारंपरिक स्वादों को नई पहचान मिली है और अब भारतीय चीज वैश्विक बाजार में अपनी जगह बना रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Mann Ki Baat: 'कलपक्कम रिएक्टर, भारत के परमाणु ऊर्जा सफर में मील का पत्थर', मन की बात में बोले पीएम मोदी

भारत के अलग-अलग हिस्सों के खास चीज
प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में बनने वाले खास चीज का भी जिक्र किया। जम्मू-कश्मीर का कालारी चीज, जिसे 'मोजरेला ऑफ कश्मीर' भी कहा जाता है, लंबे समय से गुज्जर-बकरवाल समुदाय द्वारा बनाया जाता रहा है। वहीं, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में मिलने वाला 'छुर्पी' याक के दूध से तैयार किया जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि इसका स्वाद पहाड़ों की सादगी और नरमी को दर्शाता है। इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात का 'टोपली नू पनीर' या 'सुरती चीज' भी अपनी अलग पहचान रखता है।

'लोकल टू ग्लोबल' का मजबूत उदाहरण
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कई भारतीय कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश कर रही हैं। नई तकनीक, बेहतर पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय मानकों के कारण भारतीय उत्पाद अब वैश्विक बाजार और रेस्टोरेंट तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा 'भारतीय चीज का उदाहरण हमें दिखाता है कि लोकल से ग्लोबल की दिशा में कैसे आगे बढ़ा जा सकता है।' उन्होंने विश्वास जताया कि भारत का स्वाद और परंपरा दुनिया के लोगों को नया अनुभव देगी और देश से उनका जुड़ाव भी मजबूत करेगी। प्रधानमंत्री के अनुसार, भारतीय चीज सिर्फ एक खाद्य उत्पाद नहीं, बल्कि देश की परंपरा और विविधता का प्रतीक है, जो अब दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें