फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: देवलाली आर्टिलरी स्कूल में सैनिकों की हुंकार, 'तोपची' के दौरान दिखी भारतीय हथियार-तकनीक की ताकत

Sun, 14 Jan 2024 03:19 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक

सार

महाराष्ट्र में भारतीय सैनिकों ने अपने फायर पावर यानी गोला-बारूद का प्रदर्शन किया। देवलाली आर्टिलरी स्कूल में आयोजित सैन्य अभ्यास- तोपसी के दौरान सैनिकों ने भारतीय तकनीक से विकसित हथियारों की ताकत का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
देवलाली में तोपची अभ्यास के दौरान सैनिकों का प्रदर्शन (वीडियो स्क्रीनशॉट) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने महाराष्ट्र के देवलाली में गोलाबारी क्षमता का प्रदर्शन किया। नासिक में 'तोपची' एक्सरसाइज के दौरान भारतीय सेना का वार्षिक गोलाबारी प्रदर्शन हुआ। देवलाली में स्कूल ऑफ आर्टिलरी में आयोजित प्रशिक्षण अभ्यास- तोपची रविवार को हुआ। इस मेगा इवेंट में सैन्य अधिकारी- लेफ्टिनेंट जनरल एस हरिमोहन अय्यर भी मौजूद रहे। इन्हें उल्लेखनीय सैन्य करियर के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) से नवाजा जा चुका है। तोपची का आयोजन स्कूल ऑफ आर्टिलरी के कमांडेंट और सीनियर कर्नल कमांडेंट रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन


सैनिकों ने किन अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया, दिखाई अदम्य इच्छाशक्ति
तोपची अभ्यास के दौरान सैनिकों ने अत्याधुनिक बंदूकें, मोर्टार, रॉकेट, ड्रोन और विमानन संपत्तियों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा हथियारों की मारक क्षमता और निगरानी के इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के एकीकृत उपयोग का भी प्रदर्शन किया गया। तोपची अभ्यास के बारे में सेना ने कहा कि देवलाली में आयोजित अभ्यास के दौरान बंदूकधारियों की अदम्य इच्छाशक्ति, दक्षता और आर्टिलरी रेजिमेंट की तैयारियों का प्रदर्शन भी किया गया।

देवलाली में तोपची के दौरान भारत में विकसित मारक हथियारों का भी प्रदर्शन
सेना ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के विजन के तहत विकसित के-9 वज्र, एसपी गन सिस्टम, धनुष, 105 मिमी इंडियन फील्ड गन (आईएफजी)/लाइट फील्ड गन (एलएफजी) सिस्टम और पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर जैसे स्वदेशी उपकरण भी प्रदर्शित किए गए। 
विज्ञापन


सैनिकों ने दिग्गजों की मौजूदगी में किया प्रदर्शन, हथियारों के साथ भरी हुंकार
रक्षा जगत से जुड़ी कई हस्तियां- हुंकार भरते भारतीय सैनिकों के पराक्रम का साक्षी बनीं। तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित- डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, महाराष्ट्र के पुणे से डिफेंस सर्विसेज टेक्निकल स्टाफ कोर्स के पदाधिकारी भी तोपची के गवाह बने। भारत के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी लोग तोपची में सैनिकों का प्रदर्शन देखने पहुंचे। नेपाल आर्मी कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के अलावा भारतीय सेना के कई अन्य अधिकारी और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी तोपची में हुए प्रदर्शन को देखने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें