फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने जारी किया वीडियो- ‘बैट नहीं बैटमैन हैं’ बिहार रेजीमेंट के जवान

Mon, 22 Jun 2020 12:45 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैली ब्रिज, गलवां घाटी - फोटो : Exclusively Managed
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना की बिहार रेजीमेंट के जवानों के शौर्य को सलाम किया। इसके कुछ घंटों बाद ही सेना की उत्तरी कमान ने शनिवार को यूनिट की लड़ाई के इतिहास का जश्न मनाने वाला एक वीडियो ट्वीट किया। इसके जरिए चीन पर चुटकी ली गई है। बता दें कि हिंसक झड़प में शहीद होने वाले ज्यादातर जवान बिहार रेजीमेंट से थे। 

विज्ञापन


वीडियो में लिखा है, ‘लड़ाई के लिए ही जन्मे। वे वही करते हैं जो करना चाहिए। वे बैट नहीं हैं। वे बैटमैन हैं।’ सेना ने एक मिनट 57 सेकेंड का वीडियो जारी किया है। इसमें कहा गया है, ‘दोस्तों, भारतवासियों, देशवासियों, मुझे अपने कुछ साल उधार दे दें। 21 साल पहले कारगिल युद्ध के दौरान और हर बड़े युद्ध- 1857, 1948, 1965, 1971 और 1999 में बिहार रेजीमेंट ने अपनी अलग छाप छोड़ी है।’

इस वीडियो में गलवां घाटी का कोई जिक्र नहीं है। जहां चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के साथ हुई झड़प में 20 जवान शहीद हो गए। इन शहीदों की कहानी को शहीद हुए तीन जवानों की तस्वीरों के जरिए बताया गया। इसमें 16वीं बटालियन के कमांडर कर्नल संतोष बाबू भी शामिल हैं। बैटमैन की श्रद्धांजलि बिहार रेजीमेंट के युद्ध घोष- बजरंग बली की जय से पहले आती है। इसके बाद सशस्त्र बलों का विजय गीत सुनाई देता है।
विज्ञापन



 

सेना या वीडियो निर्माता ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। वहीं बैट और बैटमैन की तुलना को लेकर ट्विटर पर लोग कमेंट कर रहे हैं। इस तुलना को चीन में पैदा हुए कोरोना वायरस से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि माना जाता है कि चमगादड़ों (बैट) के जरिए यह संक्रमण इंसानों में फैला है। रविवार शाम को साढ़े सात तक बजे तक सेना के इस वीडियो को 11.4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे। वहीं इसे 5400 लोगों ने शेयर किया है।

यह भी पढ़ें-भारत-चीन विवाद: लद्दाख और दोकलम गतिरोध के पीछे इस सैन्य कमांडर का हाथ
विज्ञापन


रविवार दोपहर को गरीब कल्याण योजना की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार रेजीमेंट के जवानों के साहस की तारीफ की था। उन्होंने कहा, ‘लद्दाख में हमारे वीरों ने जो बलिदान दिया है, मैं गौरव के साथ इस बात का जिक्र करना चाहूंगा कि ये पराक्रम बिहार रेजीमेंट का है, हर बिहारी को इसका गर्व होता है। जिन सैनिकों ने अपना बलिदान दिया है उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं।’
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें