फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे जवानों पर सख्त हुई सेना, प्रमोशन और विदेश में पोस्टिंग पर लगाएगी रोक

Fri, 31 Mar 2017 10:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
मोटापे को लेकर भारतीय सेना जून से नए नियम लागू करने जा रही है। नए नियमों के मुताबिक भारतीय सेना मोटे अधिकारियों की रैंक भी कम कर सकती है। साथ ही मोटे अधिकारियों की विदेश में पोस्टिंग व प्रमोशन पर भी बैन लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक सेना ने मोटापा कम करने के प्लान के तहत सभी मुख्यालयों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पूरे देश में सभी सैनिक इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि वे उन सभी सैनिकों व अधिकारियों का रिकॉर्ड रखें जो अपने मानक वजन से 10 फीसदी ज्यादा हैं।

साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को सैनिक इकाइयों का औचक निरीक्षण कर रिकार्डों की जांच करने के लिए भी कहा गया है। खबर के मुताबिक मानक वजन से अधिक और मानदंडों को पूरा नहीं करने वाले सैनिकों को किसी भी विदेशी पोस्टिंग के लिए जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी, जिसमें प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान भी शामिल है।
विज्ञापन


नए नियम के मुताबिक यदि कोई जवान अपने मानक वजन से 10 फीसदी अधिक पाया जाता है तो उसे तब तक कोई प्रमोशन नहीं दिया जाएगा जब तक वह अपने मानक वजन को वापस प्राप्त नहीं कर लेता। यह नियम सैन्य चिकित्सा कोर, रक्षा सुरक्षा प्रकोष्ठ और क्षेत्रीय सेना सहित सेना के अन्य गैर लड़ाकू धाराओं पर भी लागू होंगे।

नियमों में छूट केवल उन सैनिकों को मिलेगी जो लड़ाई में घायल हुए हैं या भारी मांसपेशी वाले या प्रमाणित बॉडी बिल्डर हैं। मोटापे से ग्रस्त सैनिकों को सार्वजनिक कार्यों व पुरस्कार समारोहों में भी नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें