फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना के 'चप्पलमार' सांसद की वजह से एक दूसरे सांसद पड़ गए हैं परेशानी में

Fri, 31 Mar 2017 10:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
सुनील गायकवाड़
विज्ञापन
चप्पलमार शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ की हरकत के बाद अब गायकवाड़ सरनेम होना भी गुनाह हो गया है। गायकवाड़ सरनेम आजकल एक दूसरे सांसद की परेशानी का सबब बन गया है। ये शख्स हैं महाराष्ट्र के लातूर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुनील गायकवाड़। गायकवाड़ सरनेम के चलते उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एयर इंडिया कर्मचारी के साथ बदसलूकी के बाद रविंद्र गायकवाड़ पर घरेलू एयरलाइंस से उड़ान भरने पर बैन लगा दिया था। लेकिन अब इसका खामियाजा सुनील गायकवाड़ को भुगतना पड़ रहा है। सुनील ने बताया कि फ्लाइट से सफर के दौरान उन्हें संदेह की नजरों से देखा जाता है। एक फ्लाइट के दौरान उन्हें रोका गया और उन्हें बिजनेस क्लास का टिकट भी मुहैया नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि ये एक बार का मामला नहीं है उनके साथ ऐसा दो बार हो चुका है।

सांसद ने कहा कि ऐसा दुखद है कि मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर मेरी  नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा से बात हो गई है। उन्होंने कहा कि गायकवाड़ सरनेम के केवल दो ही सांसद हैं। ऐसे में एयर इंडिया को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुक्रवार को रात में हैदराबाद के लिए मेरी फ्लाइट थी। लेकिन वहां मेरे साथ जो बर्ताव हुआ वो काफी अजीब था। मुझे एंट्री गेट पर रोक लिया गया और वेरीफिकेशन के आधे घंटे तक मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा प्लेन में मुझे सबसे पीछे की सीट दी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें