फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की नई वर्दी: केमोफ्लेज पैटर्न और कॉम्बैट यूनिफॉर्म की IPR प्रक्रिया पूरी, रक्षा मंत्रालय ने कही ये बात

Thu, 03 Nov 2022 04:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मत्रालय ने एक बयान में बताया कि वर्दी के कंटेम्पोरेरी लुक और फंक्शनल डिजाइन में बदलाव किया गया है। कपड़े को हल्का, मजबूत, सांस लेने योग्य, जल्दी सुखाने के लिए आसान बनाया गया है। 
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि भारतीय सेना के स्वामित्व को स्थापित करने के लिए नए केमोफ्लेज पैटर्न और कॉम्बैट यूनिफॉर्म (वर्दी ) के डिजाइन के पेटेंट की प्रक्रिया डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक, कोलकाता द्वारा पूरी कर ली गई है। 

विज्ञापन


मत्रालय ने एक बयान में बताया कि वर्दी के कंटेम्पोरेरी लुक और फंक्शनल डिजाइन में बदलाव किया गया है। कपड़े को हल्का, मजबूत, सांस लेने योग्य, जल्दी सुखाने के लिए आसान बनाया गया है। महिलाओं की कॉम्बैट वर्दी में जेंडर-वर्दी मॉडिफिकेशंस की विशिष्ठता शामिल है। 

बयान में बताया गया है कि नए डिजाइन और केमोफ्लेज पैटर्न के सभी इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी राइट्स अब पूरी तरह से भारतीय सेना के पास हैं। इसलिए वर्दी के निर्माण के लिए कोई भी विक्रेता अधिकृत नहीं हैं। इसे अवैध माना जाएगा और वह खुद कानूनी नतीजों का सामना करने के लिए उत्तरदायी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें