फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Chief: दो दिवसीय भूटान यात्रा पर सेना प्रमुख, अपने समकक्ष के साथ उठाएंगे चीनी 'घुसपैठ' का मुद्दा

Fri, 29 Jul 2022 08:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय सेना ने कहा कि जनरल पांडे का राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मिलने के अलावा रॉयल भूटान सेना में अपने समकक्ष के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। 
विज्ञापन
Army Vice Chief Lieutenant General Manoj Pande - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे शुक्रवार से दो दिवसीय भूटान यात्रा पर हैं। पड़ोसी देश में उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब चीन एक बार फिर डोकलाम क्षेत्र में अपने ढांचे को बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन


खबर है कि चीन की ओर वाले डोकलाम पठार के पूर्व में एक गांव का निर्माण किया गया है। यह एक ऐसा इलाका है जिसे भारत के लिए रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल कुछ दिनों पहले सैटेलाइट तस्वीरों में चीन को भूटान की तरफ डोकलाम पठार के पूर्व में एक गांव का निर्माण करते हुए दिखाया गया था। 

इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सभी घटनाक्रमों पर नजर रख रहा है और अपने हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। 
विज्ञापन

 
भारतीय सेना ने कहा कि जनरल पांडे का राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मिलने के अलावा रॉयल भूटान सेना में अपने समकक्ष के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। 
 

माना जा रहा है कि सेना प्रमुख अपने भूटानी वार्ताकारों के साथ चीनी गतिविधियों का मुद्दा उठाएंगे। सेना ने एक बयान में कहा, यह यात्रा अद्वितीय और समय पर खरे द्विपक्षीय संबंदों को और आगे बढ़ाएगी जिसमें अत्यधिक विश्वास, सद्भावना और आपसी समझ शामिल है। 

सेना ने कहा कि सेना प्रमुख पांडे भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांगचुक की याद में बनाए गए थिंपू स्थित राष्ट्रीय स्मारक चोर्टेन में श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। बयान में यह भी कहा गया है कि दोनों सेनाओं के बीच मजबूत सांस्कृतिक और पेशेवर संबंधों को आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए रॉयल भूटान सेना में अपने समकक्ष के साथ व्यापक चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें