फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर जारी तनाव के बीच लेह पहुंचे सेना प्रमुख नरवणे, अग्रिम मोर्चों का लिया जायजा

Wed, 23 Dec 2020 01:50 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
विज्ञापन
तैयारियों का जायजा लेते सेना प्रमुख एमएम नरवणे - फोटो : Indian Army Twitter
विज्ञापन

चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 'फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स' की एकदिवसीय यात्रा पर लेह पहुंचे। इस दौरान सेना प्रमुख ने 'फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स' के रेचिन ला समेत अग्रिम मोर्चों का जायजा लिया।  

विज्ञापन


सेना प्रमुख नरवणे ने एलएसी की स्थिति का मूल्यांकन किया। उन्हें जीओसी, फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स और अन्य स्थानीय कमांडरों द्वारा सेना की परिचालन तैयारियों पर जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने वहां तैनात सैनिकों से बात भी की और क्रिसमस के उपलक्ष्य में मिठाइयां भी बांटीं।



सेना ने बताया कि सेना प्रमुख ने रेचिन ला में अग्रिम पंक्ति पर तैनात सैनिकों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने एलएसी के साथ सैनिकों को सहज बनाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें