पाकिस्तानी नागरिक थल सेना प्रमुख विपिन रावत को व्हाट्सएप मैसेज भेज रहे हैं। सेना प्रमुख को अब तक 30 हजार मैसेज पाकिस्तानी नागरिकों के मिल चुके हैं। दरअसल भारतीय सेना ने जवानों की शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया था, ताकि जवान अपनी शिकायत इस नंबर के जरिए सेना प्रमुख तक पहुंचा सकें। लेकिन अब इस नंबर पर पाकिस्तानियों द्वारा धडाधड़ मैसेज भेजे जा रहे हैं।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, अभी ये नंबर पाकिस्तानियों के अवांछनीय मैसेज से भर गया है। अब तक 30 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी मैसेज मिल चुके हैं। इन मैसेज में भारत और सेना के खिलाफ बातें लिखी गई हैं। पाकिस्तानियों द्वारा मैसेज भेजने के बाद सेना ने पाकिस्तनाी नंबरों को ब्लॉक कर दिया है, जिसने इस नंबर पर मैसेज भेजे हैं। सेना का कहना है कि अधिक संख्या में पाकिस्तानियों द्वारा मैसेज भेजने के कारण इनके नंबरों को ब्लॉक किया गया है।
गौरतलब है कि भारतीय सेना ने +91 9643300008 नंबर जारी किया था। सेना ने व्हाट्सएप नंबर इसलिए जारी किया था ताकि जवान अपनी समस्याओं की शिकायत सीधे सेना प्रमुख जनरल बिक्रम रावत से कर सकेंगे। हालांकि सेना पहले ही आशंका जताई थी कि इस व्हाट्सएप नंबर पर अनचाहे संदेशों की भी बाढ़ आ सकती है और सेना की आशंका सत्य साबित हुई।