यूपी में सातवें चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी ने भाजपा को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया, जिसमें जनता ने दिल खोलकर उनका स्वागत किया। लोगों ने घरों की छतों से उन पर पुष्प वर्षा की। रविवार शाम पीएम मोदी जनता को संबोधित कर उनसे बीजेपी को भारी मतों से जिताने के लिए अपील की। पीएम मोदी करीब घंटे भर के भाषण में बहुत सी बड़ी बातें कहीं।
वाराणसी में बोले पीएम मोदी
भविष्य में पुरातत्व विभाग को लगाना पड़ेगा कि देश में कोई कांग्रेस पार्टी भी थी क्या। महाराष्ट्र, उड़ीसा में कांग्रेस साफ हो गई।
किसानों को सिचाईं, बच्चों को पढ़ाई, बीमारों को दवाई, बुजुर्गों की भलाई।
कांग्रेस ने कहा था कि 9 की जगह 12 सिलेंडर देंगे, हमने करोड़ों घरों में गैस पहुंचाई। काशी में भी हजारों परिवारों को गैस दे चुके हैं। विकास ही समस्याओं का समाधान है।
रेल की कनेक्टिविटी बढ़ा रहे हैं। इससे रेल से होने वाला व्यापार बढ़ेगा। बनारस की साड़ी बनाने वाले बुनकरों के अच्छे दिन आएं, इसके लिए करोड़ों रुपये की योजना।
गुजरात से लेकर यहां तक 3000 करोड़ की गैस पाइपलाइन बिछा रहे हैं, इससे विकास होगा।
सपा सरकार पर मेरा आरोप है कि वह योजनाओं से जुड़ना नहीं चाहती। बिजली हम दे रहे हैं, पैसे हम दे रहे हैं लेकिन इस सरकार ने मना कर दिया।
ये लोग घरों के लिए सूची नहीं बना पाए।
2022 तक देश के हर आदमी के पास अपना घर हो, हमने ऐसी योजना बनाई है। हमने यूपी सरकार को कहा कि आपके शहरों को 30 लाख शहरों को घर चाहिए। हमने शहरी विकास मंत्री को बार-बार चिट्ठी लिखी। लेकिन ये सरकार सोती रही।
हम टूरिज्म को बढ़ावा देना चाहते हैं।
देश के लिए मरने वालों के प्रति जो भाव होना चाहिए वह अभाव है। OROP पर कांग्रेस गंभीर नहीं थी। हमने फौजियों को 12 हजार करोड़ दिए।
सत्ताहीन दलों को इतनी बड़ी तकलीफ हुई कि सर्जिकल स्ट्राइक में इतने लोग मारे गए, हमारा एक भी नहीं मरा।
फौज का प्लानिंग ऐसी थी कि दुश्मन ठिकानों का खात्मा हो गया। लेकिन हमारे देश में राजनीतिक दल सबूत मांग रहे थे।
देश के जवान मौत को मुट्ठी में लेकर दुश्मन के छक्के छुड़ाने गए थे। उनके मन में यही विश्वास था कि मां भारती को नुकसान पहुंचाने वालों के नहीं छोड़ेंगे।
आप देखिए जब सर्जिकल स्ट्रइक हुई, हमारे फौजियों ने सीमा पार जाकर दुश्मन को दिन में तारे दिखा दिए। दुश्मन के कैंप में जाकर हमारे सैनिक उन्हें मारकर लौट आए।
आंख में मोतियाबिंद आने पर तकलीफ होती है, ऑपरेशन करना पड़ता है, कुछ राजनेता ऐसे हैं कि उन्हें मतबिंद लग जाता है।
देश में ऐसी सरकार आई है कि लोग भरोसा करते हैं।
आज मोदी को लोग पूछते हैं कि कितने रुपये आए। हर बनारस वाले को गर्व होगा कि उनके सांसद पर एक दाग नहीं लगा।
2014 के टाइम के अखबार घोटालों से भरे रहते थे। आज कोयला घोटाला, इतने रुपये गए, आज टू जी का घोटाला, इतने रुपये गए। रोज खबर आती थी कि रुपये गए...गए...गए...
लोकसभा चुनाव में एक बार भी में प्रचार नहीं कर पाया था, सिर्फ नामांकन भरने आ पाया था, लेकिन आप लोगों ने मुझे अपार प्यार दिया।
मां गंगा ने भेजा है। जो चाहता हूं, करके रहूंगा।
देश को बाबुओं-नेताओं ने लूटा है। मुझे उन्हें निकालना है। छोटे लोगों को परेशानी नहीं होने दूंगा। लुटेरों को नहीं छोड़ूंगा।
एक बार सरकार ईमानदार हो जाए तो मेरा व्यापारी एक रुपये की चोरी नहीं करेगा, ऐसा मेरा विश्वास है।
इस सरकार में ईमानदार को कोई परेशान करने की हिम्मत नहीं करेगा, यह वक्त आ चुका है। व्यापारियों से मेरा कोई झगड़ा नहीं है।
ईमानदारी के रास्ते पर कौन चलना चाहता है और बेईमानों को कौन बचाना चाहता है, ये देश ने देख लिया है।
500-1000 का नोट बंद किया। 70 साल तक जिन्होंने देश को लूटा, उन्हें लौटाना ही पड़ेगा।
नोटबंदी पर बुआ-बबुआ एक हो गए। सबकी नईया डूबने पर आई तो इकट्ठे हो गए।
70 साल हो गए, ये लोग पद का दुरुपयोग करते चले गए। गरीब आदमी कहता है कि पैसा ऊपर देना पड़ता है। ये ऊपर कौन बैठा है?
पैसे का हिसाब नहीं देती है राज्य सरकार। ये बेईमानी, ये भ्रष्टाचार बंद होना चाहिए।
जापानी बुखार से निपटने के लिए केंद्र सरकार पैसा देती है, लेकिन राज्य सरकार में खर्च करने की हैसियत नहीं है।
सही सरकार होती तो प्राकृतिक संपदा से भरा हुआ हमारा पूर्वांचल कितना आगे होता।
यहां मेहनती लोग, प्राकृतिक संपदा, उपजाऊ भूमि, व्यापार के लिए संभावना, सब कुछ है, लेकिन विकास नहीं है।
पूर्वाचल का विकास होगा तो उत्तर प्रदेश में विकास होगा। हमारी सारी योजनाएं पूर्वी उत्तर प्रदेश को ताकत देने वाली हैं।
हमारा सपना पूर्वी उत्तर प्रदेश को विकास की राह में लाना है।
पूर्वांचल में विकास नहीं हुआ। असंतुलन हुआ तो विकास नहीं होगा। शरीर में एक हाथ लकवा मार गया हो तो उस शरीर को कोई तंदुरुस्त कहता है भला। इसी तरह हमारी भारत माता हैं।
पूरे हिंदुस्तान का नक्शा मन में लाइए। पश्चिम और पूरब में भारी अंतर नजर आता है।
लोकतंत्र में सबका साथ-सबका विकास, दोनों अनिवार्य होते हैं। विकास में भेदभाव नहीं चलता।
सपा, बसपा, कांग्रेस ने राजनीति का ऐसा कल्चर पैदा किया है कि कुछ का साथ कुछ का विकास।
राज्य सरकार का पूरा ध्यान इसी पर कि कैसे वोट मिले।
लटकते रहते हैं तार, जिसके कारण बिजली का नुकसान होता है। मैं एक तिहाई इलाके में तार डाल चुका हूं। राज्य सरकार रोड नहीं बना रही। उन्हें लगता है कि कहीं मोदी को क्रेडिट मिल जाएगी।
हमारा उत्तर प्रदेश ऐसा है, यहां भी खुदा, वहां भी खुदा, जहां नहीं खुदा, वहां कल खुदेगा।
हर-हर महादेव के उद्घोष के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया भाषण।
बनारस के लोगों का जितना अभिवादन करूं कम पड़ जाएगा।
काशी वासियों ने अपना कल कि रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
आपका प्यार, आपका आशीर्वाद मुझे ताकत देते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा जन सैलाब कभी नहीं देखा।
विश्व के हर व्यक्ति को इच्छा कि जीवन में एक बाहर बनारस जाना है।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा की, लेकिन बनारस जैसा जन सैलाब नहीं देखा।
बनारस दुनिया का अजोड़ शहर है। जीती जागती सांस्कृतिक विरासत है। हर हिंदुस्तानी इसे अपना घर मानता है।
अगर थोड़ा सा भी ध्यान दिया जाए, तो दुनिया जैसा बनारस सोचती है, वैसा बनारस बन जाए।