फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Armed Forces: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका भारत के मूल्यों का प्रमाण

Sat, 20 Jun 2026 10:09 PM IST
Pavan पीटीआई, शिलांग

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिलांग में कहा कि भारतीय सशस्त्र बल राष्ट्रीय एकता, समावेशिता और अनुशासन के प्रतीक हैं। उन्होंने सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को भारत के सांस्कृतिक मूल्यों और समानता की भावना का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल देश की सुरक्षा और एकता को मजबूत कर रहे हैं।

विज्ञापन
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बल देश की राष्ट्रीय एकता के सबसे बड़े प्रतीकों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि सेना में विविधता को सम्मान दिया जाता है और अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग एक साथ मिलकर राष्ट्र सेवा का कार्य करते हैं। यही भावना देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- निर्मला सीतारमण का देसी अंदाज: मेघालय में खुद भी चाक पर आजमाया हाथ, किया कला को वैश्विक बाजार दिलाने का वादा

शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान (ईस्टर्न एयर कमांड) मुख्यालय में सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल ऐसा संस्थान है, जहां विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और संस्कृतियों से आने वाले लोग एक साझा उद्देश्य के लिए कार्य करते हैं। इससे आपसी सम्मान, विश्वास और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन


रक्षा बल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक हैं- राजनाथ सिंह
उन्होंने कहा, 'रक्षा बल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक हैं। यह ऐसी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां विभिन्न विचारों को सम्मान मिलता है, मूल्यों को संजोकर रखा जाता है और आपसी सम्मान स्वाभाविक रूप से विकसित होता है'। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल समावेशिता, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। उनकी कार्यशैली देशवासियों में विश्वास पैदा करती है और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Assam Police: असम में वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़; एसटीएफ ने आठ गोल्डन लंगूरों को बचाया गया, नौ गिरफ्तार

रविवार को सैनिकों के साथ योग करेंगे रक्षा मंत्री
इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह, पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया तथा भारतीय वायुसेना के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। रक्षा मंत्री रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भी शिलांग में पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में सैनिकों के साथ योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें