फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय अमेरिकी को मिला तकनीकी उपलब्धि के लिए ऑस्कर

Sun, 08 Jan 2017 04:51 AM IST
एजेंसी/लॉस एंजिलस
विज्ञापन
parag
विज्ञापन
आईआईटी खड़गपुर से कम्प्यूटर इंजीनियरिंग करने वाले भारतीय अमेरिकी पराग हवलदार ने तकनीकी उपलब्धि के लिए ऑस्कर जीता है। पराग का नाम तकनीकी उपलब्धि के लिए विजेताओं की सूची में शामिल है।
विज्ञापन


एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने हाल में अपनी साइंटिफिक एंड टेक्निकल अवार्ड्स 2017 की 18 उपलब्धियों की सूची घोषित की। पराग को फेसियल परफार्मेंस-कैप्चर तकनीक पर आधारित एक्सप्रेसन विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया है।

पराग को यह पुरस्कार मुख्य ऑस्कर समारोह से पहले 11 फरवरी को बेवर्ली हिल्स में दिया जाएगा। पराग ने 1991 में आईआईटी से कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। इसके बाद वह यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से पीएचडी करने के लिए 1996 में अमेरिका गए थे।
विज्ञापन


वर्तमान में पराग सोनी पिक्चर इमेजवर्क्स में सॉफ्टवेयर सुपरवाइजर हैं। पराग व उनके समूह द्वारा विकसित तकनीक का प्रयोग ‘अलाइस इन वंडरलैंडर’ , ‘मोंसटर हाउस’, हैंकॉक और स्पाइडरमैन समेत विभिन्न फिल्मों में एनिमेशन पात्रों को जीवंत बनाने में प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें