फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी F-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को मिलेगा वीर चक्र

Wed, 14 Aug 2019 01:12 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 27 फरवरी को अभिनंदन वर्तमान ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था
  • पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर बम गिराए थे
विज्ञापन
वीर चक्र से सम्मानित होंगे अभिनंदन वर्तमान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में एफ-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को स्वतंत्रता दिवस के दिन (15 अगस्त) वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वीर चक्र युद्धकाल में बहादुरी के लिए दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है। पहले नंबर पर परमवीर चक्र और दूसरे पर महावीर चक्र है।

विज्ञापन




अभिनंदन के साथ ही वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को युद्धसेवा मैडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह मैडल 27 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की वायुसेना के बीच डॉग फाइट के बेहतरीन तरीके से फ्लाइट कंट्रोलर का कार्य करने के लिए दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसके तहत जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर इजराइल में बने स्पाइस 2000 बम बरसाए गए थे, जिसमें करीब 300 आतंकी मारे गए थे। 14 फरवरी पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए फिदायीन हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


 

गौरतलब है कि एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने अगले ही दिन यानी 27 फरवरी को कुछ एफ-16 विमानों को कश्मीर में भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए भेजा था। लेकिन भारतीय वायुसेना की मुस्तैदी से उसके नापाक मंसूबे ध्वस्त हो गए। भारत के मिग-21 बाइसन और मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया था।

 

मिग-21 के पायलट अभिनंदन ने डॉग फाइट में पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इस दौरान भारतीय विमान भी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जा गिरा था और अभिनंदन को बंदी बना लिया गया था। इसके बाद भारत ने कूटनीतिक तरीके से एक मार्च को उन्हें छुड़ा लिया था।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें