फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुशक्ति-2019: भारतीय वायु सेना ने दिखाई अपनी ताकत, सुखोई से लेकर मिग-27 तक का प्रदर्शन

Sat, 16 Feb 2019 09:48 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
Sukhoi (file photo)
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद भारतीय वाय सेना ने शनिवार को राजस्थान के पोकरण में अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया। अपने हवाई अभ्यास वायुशक्ति—2019 के दौरान वायु सेना ने सुखोई-30, मिग-29, मिराज-2000, जगुआर, मिग-27 जैसे फ्रंटलाइन फाइटर एयक्राफ्ट्स की ताकत दिखाई। 

विज्ञापन

 


इस अभ्यास के जरिए एयरफोर्स ने दिन के अलावा शाम और रात में युद्ध की अपनी क्षमता को भी परखा। इंडियन एयरफोर्स के मानद कैप्टन व पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इस प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, विभिन्न देशों के रक्षा अताशों और रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने भी इस अभ्यास का अवलोकन किया।
 


पोकरण में यह एयरफोर्स का बहुआयामी अभ्यास रहा। इस अभ्यास के जरिए एयरफोर्स ने दिन के अलावा शाम और रात में युद्ध की अपनी क्षमता को भी परखा। एयरफोर्स हर तीन साल में अपनी ताकत का परीक्षण करती है। 1953 से 1989 तक ये प्रदर्शन दिल्ली के पास तिलपत रेंज में होता था, जिसे बाद में पोकरण में किया जाने लगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


 

इन ताकतों का किया गया प्रदर्शन

वायुशक्ति-2019 में 130 से ज्यादा फाइटर, एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर ने हिस्सा लिया। इसमें तमाम स्वदेशी एयरक्राफ्ट वेपन और इक्विपमेंट की ताकत का प्रदर्शन हुआ। वायुसेना ने अभ्यास के दौरान हवा से जमीन की भूमिका में उन्नत मिग 29 लड़ाकू जेट को भी तैनात किया। सुखोई 30, मिराज 2000, जगुआर, मिग 21 बिसन, मिग 27, मिग 29, आईएल 78, हरकुलस, एएन 32 विमानों समेत 137 विमानों ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया।  

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें