भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर देश के शीर्ष नेताओं ने वीर वायु योद्धाओं के साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को सलाम किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्रालय और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेशों के जरिए वायुसेना के जवानों और उनके परिवारों को बधाई दीं। राष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में वायु योद्धाओं के साहस, सटीक कार्रवाई और अभियान संबंधी तैयारियों को प्रदर्शित किया। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि देश को अपने वायु योद्धाओं पर गर्व है। अमित शाह ने जवानों की अदम्य वीरता और मारक क्षमता की तारीफ की, जबकि योगी आदित्यनाथ ने भारतीय वायुसेना को पूरे देश का गौरव बताया।
Greetings to all air warriors, veterans and their families on Air Force Day. The Indian Air Force has rendered exemplary service to the nation, upholding high standards of professionalism, discipline and preparedness. Operation Sindoor demonstrated the courage, precision and operational preparedness of our air warriors in safeguarding the nation’s security. They have also extended valuable assistance during disasters and humanitarian crises. Their dedication remains a source of inspiration and pride for the nation. May the Indian Air Force continue to uphold its proud legacy of service and excellence.
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 8, 2026
India is proud of our Air Warriors. On Air Force Day, we salute their courage and commitment to protect our skies! https://t.co/ZiPJOlVd2C
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026
Salutations to the Warriors of Our Skies on the glorious occasion of Indian Air Force Day. A legion of real-life bravehearts whose saga of invincible valour, laser-sharp precision and devastating striking capabilities is testified by the Earth and satellites in faraway space. Their patriotism and professionalism will continue to inspire generations long after the daydreams of India’s enemies cease to exist. I bow to the martyrs who laid down their lives for the nation.
— Amit Shah (@AmitShah) October 8, 2026
भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर हम नमन करते हैं उन सभी वीर वायु योद्धाओं को, जो ‘अचूक, अभेद्य और सटीक’ की भावना के साथ साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा से राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए, भारतीय वायुसेना ने आकाश की सीमाओं से आगे बढ़कर राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा में अपनी अद्वितीय क्षमता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। #IndianAirForce
— Ministry of Defence, Government of India (@SpokespersonMoD) October 8, 2026
'भारतीय वायुसेना के वीर योद्धाओं को सलाम'
भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई दी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'सभी साहसी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय वायुसेना साहस, शौर्य, अनुशासन और पेशेवर दक्षता का प्रतीक है। हमारे वायु योद्धाओं ने अटूट प्रतिबद्धता के साथ हमेशा देश के आसमान की रक्षा की है और जब भी देश के सामने कोई संकट आया, वे पूरी तत्परता के साथ राष्ट्र की सेवा में डटे रहे हैं। उनकी निष्ठा और समर्पण ने न केवल भारत की सुरक्षा को मजबूत किया है, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सामूहिक संकल्प की भावना को भी मजबूती दी है। राष्ट्र के प्रति उनके साहस, प्रतिबद्धता और निस्वार्थ सेवा को नमन।'
Greetings to all the courageous Air Warriors and their families on the Indian Air Force Day. The Indian Air Force stands as a symbol of courage, valour, discipline and professionalism. With unwavering commitment, our Air Warriors have always guarded the nation’s skies and risen to the occasion whenever the country has faced a crisis. Their dedication and service have not only strengthened India’s security but have also contributed immensely to national unity and the spirit of collective resolve. Salute to our Air Warriors for their courage, commitment and selfless service to the nation. @IAF_MCC
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 8, 2026
मैदान में मेधा, उपलब्धि पर सम्मान और प्रतिभा को राष्ट्र सेवा का अवसर, यही 'नए उत्तर प्रदेश' की नई खेल संस्कृति है। इसी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए आज उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत चयनित 43 उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस), 295 आरक्षी (नागरिक पुलिस) एवं 132 आरक्षी (पीएसी) सहित कुल 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। आज खिलाड़ियों के लिए खुल रहे सरकारी सेवा के ये द्वार उस बदलाव की तस्वीर भी हैं, जो उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2017 के बाद देखा है। इससे पहले खेल कोटा उपेक्षित था और भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश व पहुंच की चर्चा होती थी। डबल इंजन सरकार ने खेल प्रतिभाओं को रोजगार व सुरक्षित भविष्य से जोड़ा है। इसी का परिणाम है कि विभिन्न विभागों में अब तक 534 से अधिक खिलाड़ियों की सीधी भर्ती हो चुकी है, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस में 866 अन्य खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। सभी चयनित खिलाड़ियों को उनके स्वर्णिम भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2026