फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 लोगों को लेकर जा रहा वायुसेना का विमान लापता

Fri, 22 Jul 2016 10:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाने के दौरान टूटा संपर्क 
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान शुक्रवार को चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाने के दौरान लापता हो गया। इस विमान में 29 लोग सवार थे। रक्षा सूत्रों ने कहा कि एएन-32 विमान ने चेन्नई के ताम्बरम से सुबह साढ़े आठ बजे उड़ान भरी थी।
विज्ञापन


विमान के साथ अंतिम संपर्क उड़ान से 16 मिनट बाद सुबह 8.46 पर हुआ और उसके बाद संपर्क टूट गया। भारतीय वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा व्यापक खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है। इसमें पांच विमान और 13 पोत लगाए गए।

विमान में सवार 29 लोगों में दो पायलट, एक नैविगेटर और नौसेना एवं थलसेना के लोग शामिल हैं। भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर अनुपम बनर्जी ने बताया, यह विमान अपनी नियमित कूरियर सेवा पर था। यह करीब 8.30 बजे ताम्बरम से उड़ा और इसे 11.30 बजे पोर्ट ब्लेयर पर उतरना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी अभियान में जुट गई है सेना

तलाशी अभियान तेज - फोटो : PTI
रक्षा सूत्रों के अनुसार इस विमान से जब आखिरी बार संपर्क स्थापित हुआ, तब यह करीब 23,000 फीट की उंचाई पर था। विमान दोबारा ईंधन भरे बिना चार घंटे तक उड़ सकता है। इस विमान की खोज में वायु सेना ने दो एन-32 के अलावा एक सी-130 विमान के साथ अभियान शुरू किया जबकि नौसेना दो पी-8आई समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी युद्घक विमान को खोज में लगाया।

यही नहीं नौसेना ने खोज एवं राहत अभियान में दो डॉर्नियर विमान और 13 पोत भी लगाए हैं। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया, नौसेना बंगाल की खाड़ी में लापता विमान की खोज के लिए पूरी ताकत के साथ प्रयास कर रही है।

वहीं लापता हुए विमान को खोजे जाने की कार्यवाही के बारे में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि विमान को खोजने की पूरी कोशिश की जा रही है। साथ ही 12 फास्ट मूविंग इंटरसेप्टर्स चेन्नई  से रामेश्वरम रीजन तक सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें