फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 72, वायुसेना ने एयरलिफ्ट से लोगों को निकालना किया शुरू

Thu, 16 Aug 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में बाढ़ के बीच भारतीय वायुसेना लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। ये वीडियो पथानामथिट्टा जिले का है जहां वायुसेना का हेलीकॉप्टर बाढ़ में फंसे एक शख्स को बचाते हुए रस्सी के सहारे ऊपर खींच रही है। केरल के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर जाने से स्थिति पहले से और गंभीर हुई है। ऐसे में लोगों को बचाने का काम भी तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन

 


कोच्चि हवाई अड्डा पर शनिवार तक विमानों का परिचालन रोक दिया गया है। वहीं जो लोग वायुसेना की मदद से सुरक्षित निकाले जा रहे हैं उनके स्वास्थ्य संबंधि सभी सुविधाएं मुहैय्या कराई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 14 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य में उत्तर में कासरगोड से लेकर दक्षिण में तिरूवनंतपुरम तक सभी नदियां उफान पर हैं। मुल्लापेरियार समेत 35 बांधों के फाटक खोल दिए गए हैं।

बाढ़ के कारण दक्षिण रेलवे और कोच्चि मेट्रो ने आज अपना परिचालन निलंबित कर दिया जिससे मध्य केरल के कई हिस्सों में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली चरमरा गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्रालय से केरल में राहत और बचाव अभियान और तेज करने को कहा है। राज्य में बाढ़ की भीषण स्थिति बनी हुई है। प्रधानमंत्री ने भी सुबह केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से भी बातचीत की।
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया और लिखा कि 'हमने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की और रक्षा मंत्रालय से राज्य में राहत और बचाव अभियान को तेज करने को कहा है। केरल के लोगों की सुरक्षा और बेहतरी के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं।'
 

विज्ञापन

लक्कड़ में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत

केरल के पलक्कड़ जिले में आज भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण दक्षिण रेलवे और कोच्चि मेट्रो ने परिचालन निलंबित कर दिया जिससे मध्य केरल के कई हिस्सों में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली चरमरा गई। पलक्कड़ जिला पुलिस के सूत्रों ने बताया कि नेनमारा में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। अब बारिश के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 72 हो गई है।

सूत्रों ने बताया कि त्रिशूर जिले से भूस्खलन की खबर आई है और इसमें कुछ लोगों के लापता होने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रक्षा मंत्रालय से केरल में राहत और बचाव अभियान और तेज करने को कहा है। राज्य में बाढ़ की भीषण स्थिति बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से राज्य में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की और केंद्र से बचाव अभियान और राहत में अधिक मदद मांगी। लगातार हो रही बारिश के कारण पेरियार नदी में जलस्तर बढ़ गया है और मुल्लापेरियार, चेरुतोनी, इडुक्की जलाशय और इदामालयार सहित सभी प्रमुख बांधों के सभी फाटक खोल दिए गए हैं। इसके कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है।

बाढ़ से कोच्चि शहर में परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है। दक्षिण रेलवे के एक प्रवक्ता ने आज तड़के एक बयान में कहा, ‘‘अंगमाली और अलुवा के बीच डाउनलाइन पर पुल नंबर 176 पर जलस्तर बढ़ने के कारण इस पुल पर सेवा बंद कर दी गई है।’’

कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) ने अलुवा के निकट मट्टम में अपने यार्ड के बाढ़ के पानी में डूबे जाने के बाद आज सुबह अपना परिचालन बंद कर दिया। सूत्रों ने बताया कि 1.5 लाख से ज्यादा लोगों को 1,067 राहत शिविरों में भेजा गया है। सेना की एक टुकड़ी कल शाम रन्नी, कोझहेनचरी और अरनमुला में राहत एवं बचाव कार्य के लिए राज्य की राजधानी पहुंच गई है।

कोचिन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने शनिवार तक के लिए सभी उड़ानें रद्द करने की कल शाम घोषणा की थी क्योंकि हवाई अड्डा क्षेत्र में पानी प्रवेश कर गया था। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मध्य और दक्षिणी केरल में हजारों की संख्या में लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं और वह नौसेना से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें