फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Rescue Operation : ट्रेन में फंसे यात्रियों को वायुसेना ने किया एयरलिफ्ट, भूस्खलन के कारण फंसी है सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस

Sun, 15 May 2022 08:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर

सार

असम के दितोकचेरा में फंसे रेलयात्रियों को रविवार को वायुसेना ने एयरलिफ्ट किया है। गौरतलब है कि भूस्खलन के कारण सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस यहां शनिवार से फंसी है।
 
विज्ञापन
दितोकचेरा रेलवे स्टेशन पर फंसी ट्रेन - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के दीमा हसाओ जिले के दितोकचेरा रेलवे स्टेशन पर 15616 सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में फंसे लोगों के लिए रविवार को भारतीय वायु सेना ने रेस्क्यू अभियान चलाया। भारतीय वायु सेना ने यहां इन लोगों को एयरलिफ्ट किया। गौरतलब है कि असम के दीमा हसाओ जिले में पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जहां 15616 सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस दितोकचेरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार से फंसी हुई है।
विज्ञापन


इस संकट के समय में ट्रेन में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना और भारतीय थल सेना को बुलाया गया था। रविवार सुबह से रेस्क्यू प्रक्रिया शुरू की गई थी। 
गौरतलब है कि असम में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां के दीमा हसाओ में तो बारिश की वजह से 12 गांवों में भूस्खलन आने की खबर है। इसके अलावा कई और क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण कई रिहायशी और वाणिज्यिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


एक महिला समेत तीन लोगों की मौत
अधिकारियों की मुताबिक, बारिश की यह स्थिति असानी चक्रवात की वजह से बनी है। दीमा हसाओ के हाफलोंग में तो भूस्खलन की वजह से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कई और इलाकों में सड़कें बहने की घटनाएं सामने आई हैं। दीमा हसाओ की उपायुक्त नाज़रीन अहमद ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को यात्रा से बचने को कहा है, क्योंकि भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इससे सड़कों की हालत खराब है।

भारी बारिश से रेल सेवाओं पर पड़ा असर
लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर खंड में कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते लुमडिंग मंडल के लुमडिंग-बदरपुर पर्वतीय खंड के अनेक हिस्सों में जलभराव को देखते हुए कई ट्रेन रद्द अथवा आंशिक तौर पर रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा माईबांग और माहूर के बीच रेल मार्ग प्रभावित हुए हैं। यहां ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें